छात्रावास में छठी कक्षा के छात्र ने लगायी फांसी

Updated at : 17 Apr 2016 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रावास में छठी कक्षा के छात्र ने लगायी फांसी

पुलिस मामले की जांच में जुटी खूंटी : संत मिखायल बालक मध्य विद्यालय के छठी कक्षा के छात्र बागराय मुंडा (12 वर्ष) ने शनिवार को विद्यालय के छात्रावास स्थित अपने कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. इस संबंध में खूंटी थाना में अस्वाभाविक मौत […]

विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
खूंटी : संत मिखायल बालक मध्य विद्यालय के छठी कक्षा के छात्र बागराय मुंडा (12 वर्ष) ने शनिवार को विद्यालय के छात्रावास स्थित अपने कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.
आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. इस संबंध में खूंटी थाना में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल खूंटी में किया गया. एसडीपीओ रणवीर सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है. आखिर यह मासूम आत्महत्या के लिए क्यों मजबूर हुआ, यह अनुसंधान का विषय है.
लंच ब्रेक के दौरान अकेले कमरे में गया था
गणित की कक्षा के उपरांत पूर्वाह्न नौ बजे लंच ब्रेक के दौरान बागराय मुंडा अकेले छात्रावास स्थित अपने कमरे में गया. इसके बाद बाहर नहीं निकला. बाद में उसके कुछ सहपाठी छात्रावास गये, तो बागराय के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया.
एक छात्र ऊंगली के सहारे छिटकनी खोल कर कमरे के अंदर गया, तो बागराय को फंदे से लटका पाया. उसके द्वारा शोर मचाये जाने पर प्राचार्य बिनेदिक बारला समेत शिक्षक कमरे में पहुंचे. रस्सी को काट कर छात्र को नीचे उतारा. उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी की गयी.
लेकिन छात्र की मौत हो चुकी थी. प्राचार्य बिनेदिक बारला थाना पहुंचे व इसकी जानकारी पुलिस को दी. एसडीपीओ रणवीर सिंह, सब इंस्पेक्टर बासुदेव शाह एवं राजन कुमार सदल-बल छात्रावास पहुंचे. शव का मुआयना करने के बाद एसडीपीओ ने बागराय के रूम मेट व शिक्षकों से पूछताछ की. घटना के कारणों की जानकारी के लिए पुलिस ने मृत छात्र के पिता घानु मुंडा (एदेलडीह, मुरहू) को थाना तलब किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola