नेताजी चौक से निकलेगा जुलूस
Updated at : 15 Apr 2016 6:46 AM (IST)
विज्ञापन

रामनवमी. शोभायात्रा आज, मंडलियों से तीन बजे तक पहुंचने की अपील रामनवमी के जुलूस को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. जुलूस में शहर के विभिन्न अखाड़े व मंडली के लोग गाजे-बाजे व झांकी के साथ शामिल होंगे. पतरा में झंडों को विश्राम दिया जायेगा. इस दौरान यहां शस्त्र चालन प्रतियोगिता आयोजित होगी. […]
विज्ञापन
रामनवमी. शोभायात्रा आज, मंडलियों से तीन बजे तक पहुंचने की अपील
रामनवमी के जुलूस को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. जुलूस में शहर के विभिन्न अखाड़े व मंडली के लोग गाजे-बाजे व झांकी के साथ शामिल होंगे. पतरा में झंडों को विश्राम दिया जायेगा. इस दौरान यहां शस्त्र चालन प्रतियोगिता आयोजित होगी.
खूंटी : केंद्रीय रामनवमी महासमिति खूंटी के तत्वावधान में 15 अप्रैल को निकलने वाली नवमी शोभायात्रा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. इस निमित्त शहर को महावारी पताकों व कट आउट से पाटने का काम पूरा कर लिया गया है.
महासमिति ने तमाम अखाड़ों व मंडलियों से संपर्क कर जुलूस में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी निभाने व समय का पालन करने की अपील की है. जुलूस के लिए सभी मंडली गाजे-बाजे व झांकी के साथ नेताजी चौक में जमा होंगी. जहां से एक साथ गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगी. विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर जुलूस स्थानीय पतरा पहुंचेगा. जहां झंडों को विश्राम दिया जायेगा.
16 अप्रैल की दोपहर यहां मेला एवं शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन होगा. इसी रात्रि नेताजी चौक में भी शस्त्र चालन प्रतियोगिता होगा. केेंद्रीय रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष मदन मोहन गुप्ता, महासचिव जितेंद्र कश्यप ने सभी मंडलियों से नवमी जुलूस के लिए अपराह्न तीन बजे निश्चित रूप से नेताजी चौक पहुंचने की अपील की है. इधर दतिया में भी रामनवमी को लेकर क्षेत्र महावीरी पताकों से अटा पड़ा है. 13 अप्रैल की रात यहां अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता आयोजित की गयी. एसडीपीओ रणवीर सिंह ने बताया कि त्योहार को लेकर शहर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




