सफाई अभियान चलाया गया

Updated at : 15 Apr 2016 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
सफाई अभियान चलाया गया

तोरपा : प्रखंड के प्रशासनिक अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि व आम लोगों ने गुरुवार को विभिन्न मुहल्लों में सड़कों की सफाई की. लोगों से मुहल्ले को साफ रखने की अपील की. महावीर मंदिर परिसर से सफाई अभियान शुरू हुआ. इसके बाद मेन रोड, कर्रा मोड़ की सफाई करते हुए काफिला हरिजन मुहल्ला पहुंचा. यहां लोगों से […]

विज्ञापन

तोरपा : प्रखंड के प्रशासनिक अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि व आम लोगों ने गुरुवार को विभिन्न मुहल्लों में सड़कों की सफाई की. लोगों से मुहल्ले को साफ रखने की अपील की.

महावीर मंदिर परिसर से सफाई अभियान शुरू हुआ. इसके बाद मेन रोड, कर्रा मोड़ की सफाई करते हुए काफिला हरिजन मुहल्ला पहुंचा. यहां लोगों से चापानल तथा घर का गंदा पानी सड़कों पर नहीं बहाने की अपील की गयी. इसके बाद सभी मसजिद गली होते पुन: महावीर मंदिर पहुंचे.

जहां अभियान समाप्त हुआ. अभियान में एसडीपीओ विजय कुमार महतो, बीडीओ प्रभाकर ओझा, थाना प्रभारी अमित तिवारी, महिला विकास केंद्र की निदेशक सिस्टर डेफिनी, उपप्रमुख सोफिया सुल्ताना, मुखिया सुनीता गुड़िया, विनीता नाग, गंगा यादव, रंजीम वर्मा, पूर्व उपप्रमुख अनिल भगत, जोन तोपनो, प्रकाश अग्रवाल, रूपेश गुप्ता, रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष अमित जायसवाल, विनोद भगत, अनिल मिश्रा सहित वार्ड सदस्य, जल सहिया शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola