सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत

तमाड़ : रांची-टाटा मार्ग पर घाघर सोतिया के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार गुमानडीह स्कूल के शिक्षक दुर्गा प्रसाद महतो (42 वर्ष) की मौत हो गयी. घटना सोमवार की शाम करीब आठ बजे की बतायी जाती है. वह थाना क्षेत्र के पातसायडीह गांव के निवासी थे. घटना के संबंध में […]
तमाड़ : रांची-टाटा मार्ग पर घाघर सोतिया के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार गुमानडीह स्कूल के शिक्षक दुर्गा प्रसाद महतो (42 वर्ष) की मौत हो गयी. घटना सोमवार की शाम करीब आठ बजे की बतायी जाती है. वह थाना क्षेत्र के पातसायडीह गांव के निवासी थे.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा प्रसाद महतो हीरो होंडा मोटरसाइकिल (जेएच01बी-2444) से बुंडू से अपने घर पातसायडीह जा रहे थे. इसी क्रम में उनकी मोटरसाइकिल रांची से टाटा की ओर जा रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तमाड़ पुलिस को दी. पुलिस ने घायल को तमाड़ अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




