बीपीओ समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 09 Apr 2016 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
बीपीओ समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज

इटखोरी : बीडीअो जयाशंखी मुरमू ने बीपीअो रवि कुमार समेत कुल पांच लोगों पर धोखाधड़ी, जालसाजी व फरजीवाड़ा का मामला दर्ज कराया है. जिन पर मामला दर्ज कराया गया है, उनमें बीपीअो रविकुमार, पंचायत सेवक नरेश प्रसाद सिंह, रोजगार सेवक प्रमोद कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर मनोज कुमार तथा वेंडर रंधीर सिंह शामिल हैं. सभी के खिलाफ […]

विज्ञापन
इटखोरी : बीडीअो जयाशंखी मुरमू ने बीपीअो रवि कुमार समेत कुल पांच लोगों पर धोखाधड़ी, जालसाजी व फरजीवाड़ा का मामला दर्ज कराया है. जिन पर मामला दर्ज कराया गया है, उनमें बीपीअो रविकुमार, पंचायत सेवक नरेश प्रसाद सिंह, रोजगार सेवक प्रमोद कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर मनोज कुमार तथा वेंडर रंधीर सिंह शामिल हैं. सभी के खिलाफ इटखोरी थाना कांड संख्या 23/16 को प्राथमिकी दर्ज हुई है. दर्ज प्राथमिकी में बीडीअो ने कहा कि उक्त सभी गुपचुप तरीके से नजीरगंज गांव निवासी सचित सिंह के बकरी आश्रम के नाम पर 54 हजार रुपये निकासी कर लिये.
हमारी अनुमति के बिना ही पैसे की निकासी की. फरजी एफटीअो जेनरेट कर राशि निकाल लिये. ज्ञात हो कि मनरेगा के तहत सचित सिंह की जमीन में बकरी आश्रम बनाया जाना था, लेकिन बिना काम के ही राशि निकाल ली गयी. यह मामला तब प्रकाश में आया जब सचित सिंह ने योजना की सूची देखी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola