प्रभातफेरी निकली, पथ संचलन किया

Updated at : 09 Apr 2016 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभातफेरी निकली, पथ संचलन किया

खलारी : खलारी क्षेत्र में हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर पथ संचलन तथा प्रभातफेरी निकाली गयी. वर्ष प्रतिपदा मंगलमय हो, वंदे मातरम तथा भारत माता की जय के नारे के साथ मैक्लुस्कीगंज, डकरा तथा खलारी में आरएसएस तथा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर द्वारा पथ संचलन […]

विज्ञापन
खलारी : खलारी क्षेत्र में हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर पथ संचलन तथा प्रभातफेरी निकाली गयी. वर्ष प्रतिपदा मंगलमय हो, वंदे मातरम तथा भारत माता की जय के नारे के साथ मैक्लुस्कीगंज, डकरा तथा खलारी में आरएसएस तथा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर द्वारा पथ संचलन किया गया.
पथ संचलन नगर भ्रमण करते हुए निर्धारित स्थान पर समाप्त हुआ. सरस्वती विद्या मंदिर करकट्टा के तत्वावधान में भगवा ध्वज के साथ स्कूल परिसर से पूरे धमधमिया में पथ संचलन किया गया. इसमें सैकड़ों की संख्या में भैया-बहन तथा आचार्य शामिल हुए. प्रधानाचार्य शालिग्राम सिंह के निर्देशन में पथ संचलन में बच्चे नववर्ष की बधाई से संबंधित नारे लगा रहे थे.
मैक्लुस्कीगंज: मैक्लुस्कीगंज जाह्नवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वर्ष प्रतिपदा मनाया गया. मौके पर रैली निकाली गयी. इससे पूर्व मुख्य अतिथि संघ के विभाग कार्यवाह रांची से आये चंद्रबहादुर सिंह ने आद्य सर संघ चालक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उदघाटन किया.
मौके पर बौद्धिक कार्य, सामूहिक गीत, अतिथियों का परिचय, व्यक्तिगत गीत, अमृत वचन हुए. चंद्रबहादुर सिंह ने कहा कि संघ विकट परिस्थितियों में भी आगे बढ़ता रहा है व राष्ट्रभक्ति एवं चरित्र निर्माण का कार्य कर रहा है.
उन्होंने डॉ हेडगेवार के जीवन पर प्रकाश डालते हुए वर्ष प्रतिपदा के महत्व पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बैजनाथ सिंह, शालिग्राम सिंह, संजय प्रसाद, रीता कुमारी, उषा कुमारी, पूनम बेक, मनीषा मिंज, कमल मुंडा, सरजू प्रसाद, पंकज प्रसाद, आरके प्रसाद के अलावे संघ संचालक रघुवंश नारायण सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola