रांची में खुलेगा कंपोजिट स्कूल

Updated at : 09 Apr 2016 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
रांची में खुलेगा कंपोजिट स्कूल

घोषणा. कालामाटी में स्मृति ईरानी ने कहा केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी शुक्रवार को झारखंड में थीं. खूंटी में स्कूल चलें-चलायें अिभयान और रांची में बाल समागम में िहस्सा लिया. खूंटी : केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने रांची, दुमका, हजारीबाग, चाईबासा और पलामू में कंपोजिट स्कूल खोलने की घोषणा की है. इनमें […]

विज्ञापन
घोषणा. कालामाटी में स्मृति ईरानी ने कहा
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी शुक्रवार को झारखंड में थीं. खूंटी में स्कूल चलें-चलायें अिभयान और रांची में बाल समागम में िहस्सा लिया.
खूंटी : केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने रांची, दुमका, हजारीबाग, चाईबासा और पलामू में कंपोजिट स्कूल खोलने की घोषणा की है. इनमें निजी स्कूल की तरह ही सारी सुविधाएं होंगी. बच्चों को लाने-ले जाने के लिए बस सेवा भी रहेगी.
उन्होंने शुक्रवार को खूंटी के कालामाटी स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में स्कूल चलें-चलायें अभियान का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने कहा : इस अभियान के तहत बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. आइआइटी में दलित, आदिवासी वअक्षम विद्यार्थियों को अब कोई फीस नहीं देनी होगी़ एक लाख सालाना से काम आयेवाले बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध करायी जायेगी.
स्कूल प्रबंधन समिति में अभिभावक भी शामिल हों : केंद्रीय मंत्री ने कहा : अब शिक्षकों का प्रमोशन छात्रों की उन्नति से जोड़ा जायेगा़ सरकार गरीब परिवार के सपने को पूरा करने के लिए प्रयत्नशील है़ समाज को भी अपनी भूमिका निभानी है़ स्कूल प्रबंधन समिति में छात्रों के माता-पिता को भी शामिल होना चाहिए़ शिक्षकों की जिम्मेदारी सबसे अहम है़
शिक्षा रथ रवाना किया : केंद्रीय मंत्री ने शिक्षा रथ को हरी झंडी दिखा कर
रवाना किया. मुख्यमंत्री के साथ मिल कर कई ड्रॉप आउट बच्चों का नामांकन किया. बच्चों के बीच टॉफी, यूनिफॉर्म, बैग व पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया. स्कूल में जिम का उदघाटन भी किया.
स्कूल प्रबंधन का जिम्मा पंचायतों को देंगे : सीएम
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा : अच्छी शिक्षा के लिए अच्छे शिक्षकों की नियुक्ति आवश्यक है. सभी सरकारी स्कूलों में पब्लिक स्कूल की तरह गुणवत्ता देना सरकार का लक्ष्य है.
सरकार स्कूल प्रबंधन का जिम्मा पंचायतों को देने की तैयारी कर रही है. पर शिक्षकों की नियुक्ति और उनका तबादला सरकार करेगी. पायलट प्रोजेक्ट के तहत हर जिले में पब्लिक स्कूल के स्तर का एक सरकारी स्कूल खाेला जायेगा़ उन्होंने कहा : अब लेवी का धंधा नहीं चलनेवाला है. ऐसे लोगों की जगह जेल में होगी या फिर पुलिस की गोली से मारे जायेंगे. उन्होंने अपराध नियंत्रण को लेकर सीआरपीएफ और खूंटी पुलिस की सराहना की़
इन्होंने भी किया संबोधन
ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, मानव संसाधन मंत्री डॉ नीरा यादव, सांसद कड़िया मुंडा, शिक्षा सचिव अराधना पटनायक ने भी कार्यक्रम को संबाेधित किया़ मौके पर विधायक जीतू चरण राम, विकास आयुक्त अमित खरे, माध्यमिक शिक्षा निदेशक मनीष रंजन, परियोजना निदेशक पी राजेश्वरी, सहित कई अधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola