बिरसा के सपने को मिल कर पूरा करना है : दयामनी बरला...ओके

बिरसा के सपने को मिल कर पूरा करना है : दयामनी बरला…ओके फोटो :– 15 तोरपा 1 – श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले बिरसाइत 15 तोरपा 2 – आदिवासी अस्तित्व रक्षा मंच की सभा में उपस्थित लोग 15 तोरपा 3 – संबोधित करती दयामनी बरलातोरपा. बिरसा मुंडा की जयंती पर रविवार को तोरपा में कई कार्यक्रम […]
बिरसा के सपने को मिल कर पूरा करना है : दयामनी बरला…ओके फोटो :– 15 तोरपा 1 – श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले बिरसाइत 15 तोरपा 2 – आदिवासी अस्तित्व रक्षा मंच की सभा में उपस्थित लोग 15 तोरपा 3 – संबोधित करती दयामनी बरलातोरपा. बिरसा मुंडा की जयंती पर रविवार को तोरपा में कई कार्यक्रम हुए. एनएचपीसी गेट के पास बिरसाइतों ने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर मल्यार्पण किया. साथ ही बिरसा मुंडा के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर दीना भगत, भीमा भगत, चेड़या भगत, लखन भगत, मांगू भगत, रंजीत मुंडा, मंगरा मुंडा, सलोमी बरला, सुकवारो भेंगर, विरंग भेंगरा,चामिल भेंगरा, ललिता भेंगरा, राउदी भेंगरा, चिता सुरीन आदि मौजूद थे. इधर, प्रखंड के भालूटोली में आदिवासी मूलवासी अस्तित्व रक्षा मंच द्वारा बिरसा जयंती समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर मंच की संयोजिका दयामनी बरला ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने देश को आजाद करने के लिए अंगरेजों के विरूद्ध आंदोलन किया. परंतु उनके सपने आज भी अधूरे हैं. हम सभी को मिल कर उनके सपनों को पूरा करना है. इस अवसर पर तुरतन तोपनो, दियुस तोपनो, जोन तोपनो, मोजेस तोपनो, बिरसा तोपनो आदि उपरस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




