सीसीएल कर्मियों के घर में लूटपाट
Updated at : 13 Nov 2015 5:15 AM (IST)
विज्ञापन

पिपरवार : खलारी थाना क्षेत्र में मंगलवार व बुधवार की रात दो लूटपाट की वारदात हुई. पहली घटना मंगलवार की रात बमने निवासी सीसीएलकर्मी बूटन महतो के घर पर हुई. यहां से अपराधियों ने पिस्तौल की नोंक पर 13 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन, एलइडी टीवी, कांसा-पीतल के बरतन आदि लूट लिया. […]
विज्ञापन
पिपरवार : खलारी थाना क्षेत्र में मंगलवार व बुधवार की रात दो लूटपाट की वारदात हुई. पहली घटना मंगलवार की रात बमने निवासी सीसीएलकर्मी बूटन महतो के घर पर हुई. यहां से अपराधियों ने पिस्तौल की नोंक पर 13 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन, एलइडी टीवी, कांसा-पीतल के बरतन आदि लूट लिया. अपराधियों ने बूटन की पत्नी दीपनी देवी के कान से सोने की बाली नोंच ली, जिससे वो घायल हो गयी. इस संबंध में बूटन महतो ने खलारी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.दूसरी घटना बुधवार रात ठरहा (पुरानी राय) निवासी सीसीएलकर्मी बिगन महतो के घर में हुई.
यहां से अपराधियों ने 25 हजार रुपये नकद, कागजात से भरा बक्सा, चांदी के जेवर, कांसा–पीतल का बरतन व कपड़ा चोरी कर लिया. घरवालों द्वारा शोर मचाये जाने पर ग्रामीणों एकजुट होकर अपराधियों का पीछा किया. ग्रामीणों को डराने के लिए अपराधियों ने फायरिंग भी की. बाद में ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़ लिया. पकड़े गये अपराधी की पहले ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की. बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया. उसके पास से बमने निवासी बूटन महतो के घर से चोरी हुआ कुछ सामान बरामद हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




