पीएलएफआइ उग्रवादी गिरफ्तार...ओके

पीएलएफआइ उग्रवादी गिरफ्तार…ओके खूंटी. तोरपा पुलिस ने नौ नवंबर की रात पंडरिया में छापेमारी कर पीएलएफआइ उग्रवादी शिवा उर्फ आशियन भेंगरा को गिरफ्तार किया है. मंगलवार को पूछताछ के दौरान शिवा ने संगठन के बाबत कई अहम जानकारी दी है. शिवा से मिली सूचना के आधार पर पुलिस छापेमारी कर रही है. जानकारी के मुताबिक […]
पीएलएफआइ उग्रवादी गिरफ्तार…ओके खूंटी. तोरपा पुलिस ने नौ नवंबर की रात पंडरिया में छापेमारी कर पीएलएफआइ उग्रवादी शिवा उर्फ आशियन भेंगरा को गिरफ्तार किया है. मंगलवार को पूछताछ के दौरान शिवा ने संगठन के बाबत कई अहम जानकारी दी है. शिवा से मिली सूचना के आधार पर पुलिस छापेमारी कर रही है. जानकारी के मुताबिक गत छह माह पूर्व तोरपा के महराओरा जंगल में पुलिस ने छापेमारी की थी, जिसमें कुछ उग्रवादी पकड़े गये थे. उन्होंने शिवा का नाम बताया था. इसके बाद तोरपा थाना में शिवा के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था. मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. नौ नवंबर को गुप्त सूचना के आधार पर तोरपा थानेदार अमित तिवारी ने पंडरिया से शिवा को गिरफ्तार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




