सत्य की जीत का प्रतीक है रावण दहन
Updated at : 24 Oct 2015 8:45 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : रावण दहन कार्यक्रम असत्य पर सत्य की जीत की जीत का प्रतीक है. हमें हमेशा सत्य की राह पर चलना चाहिए. उक्त बातें ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कही. वे खूंटी के महादेव मंडा में 22 अक्तूबर की शाम केकेबीके क्लब द्वारा रावण दहन कार्यक्रम में बोल रहे थे. लोगों को […]
विज्ञापन
खूंटी : रावण दहन कार्यक्रम असत्य पर सत्य की जीत की जीत का प्रतीक है. हमें हमेशा सत्य की राह पर चलना चाहिए. उक्त बातें ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कही. वे खूंटी के महादेव मंडा में 22 अक्तूबर की शाम केकेबीके क्लब द्वारा रावण दहन कार्यक्रम में बोल रहे थे.
लोगों को संबोधित करने के बाद मंत्री ने रावण के पुतले में आग लगायी. इस दौरान महादेव मंडा परिसर में मेला का भी आयोजन किया गया था. सुरक्षा-व्यवस्था बनाये रखने के लिए एसडीपीओ दीपक शर्मा सदल-बल मौजूद थे. रावण दहन कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्तिक महतो, संदीप, कृष्णा, शिव, राहुल, नवीन, अमित, बलबीर, गणेश, अनिल राम, पवन ठाकुर आदि ने सहयोग किया.
खूंटी : खूंटी व आसपास के ग्रामीण इलाकों में दुर्गापूजा धूमधाम से मनायी गयी. मिश्राटोली, पिपराटोली, नेताजी चौक, भगत सिंह चौक, तोरपा रोड, अलबर्ट एक्का क्लब, बाजारटांड़, यूथ क्लब, हरि मंदिर व कुंजला में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. देर रात तक दर्शन के लिए पंडालों में भक्तों का तांता लगा रहा. नवमी व दशमी के दिन काफी भीड़ रही. श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. सीसीटीवी कैमरे से भीड़ पर नजर रखी जा रही थी.
बुंडू. बुंडू समेत पूरे पंचपरगना क्षेत्र में दुर्गापूजा हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी. बिहार क्लब, मिलन मंदिर सेवा संघ, विशाल क्लब, शिवशक्ति क्लब, बजरंग दल, बजरंग संघ, श्याम सुंदर भूदेव समिति व जनकल्याण समिति का पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र बना रहा.
बजरंग दल द्वारा स्वचालित प्रतिमा स्थापित की गयी थी. वहीं विशाल क्लब द्वारा आकर्षक विद्युत सज्जा की गयी थी. हाराडीह बूढ़ाडीह स्थित महामयी मां दुर्गा मंदिर में नवरात्र पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ. शुक्रवार को क्षेत्र में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




