बस के धक्के से साले की मौत, जीजा घायल
Updated at : 24 Oct 2015 8:44 AM (IST)
विज्ञापन

तमाड़ : थाना क्षेत्र के रंगामाटी चौक के समीप बुधवार की शाम यात्री बस (ओआर2बीजी-7857) ने मोटरसाइकिल (जेएच01 एएस 7788) को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में मोटरसाइकिल सवार जोजोडीह निवासी सुधीर कुमार महतो (40) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि सिंदवारडीह (पेंड़ायडीह) निवासी अक्षय कुमार महतो गंभीर रूप से घायल हो […]
विज्ञापन
तमाड़ : थाना क्षेत्र के रंगामाटी चौक के समीप बुधवार की शाम यात्री बस (ओआर2बीजी-7857) ने मोटरसाइकिल (जेएच01 एएस 7788) को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में मोटरसाइकिल सवार जोजोडीह निवासी सुधीर कुमार महतो (40) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि सिंदवारडीह (पेंड़ायडीह) निवासी अक्षय कुमार महतो गंभीर रूप से घायल हो गये.
अक्षय को इलाज के लिए जमशेदपुर ले जाया गया है. जानकारी के अनुसार सुधीर कुमार महतो अपने जीजा अक्षय के साथ मोटरसाइकिल से कुटाम से अपने गांव जोजोडीह जा रहे थे.
इसी क्रम में रंगामाटी चौक के समीप विपरीत दिशा से आ रही बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. इधर, हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रांची-टाटा मार्ग को एक घंटे तक जाम रखा. बाद में प्रशासन से समझा-बूझा कर जाम हटवाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




