मां ने लगायी बेटे को बचाने की गुहार

खूंटी : तोरपा प्रखंड के डोड़मा निवासी स्व राधेश्याम दुबे का पुत्र विवेक कुमार ब्लड कैंसर से पीड़ित है. पिता के निधन के बाद मां विमला देवी किसी तरह खेती-बारी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहीं हैं. घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. विवेक कुमार ने इसी वर्ष बिरसा कॉलेज से प्रथम श्रेणी से […]
खूंटी : तोरपा प्रखंड के डोड़मा निवासी स्व राधेश्याम दुबे का पुत्र विवेक कुमार ब्लड कैंसर से पीड़ित है. पिता के निधन के बाद मां विमला देवी किसी तरह खेती-बारी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहीं हैं. घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. विवेक कुमार ने इसी वर्ष बिरसा कॉलेज से प्रथम श्रेणी से गणित विषय में स्नातक किया है. वह एमए करना चाहता है, लेकिन कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी मिलने पर वह निराश हो गया.
विमला देवी ने अपने सारे गहने बेच कर एक माह तक अब्दुल रज्जाक कैंसर अस्पताल(इरबा) में विवेक का इलाज कराया. पैसे खत्म होने के बाद अस्पताल ने उसे टाटा अस्पताल मुंबई रेफर कर दिया. पैसों के अभाव में विमला देवी अपने बेटे को मुंबई नहीं ले जा सकीं. उन्होंने लोगों से बेटे के इलाज के लिए आर्थिक मदद देने की अपील की है. इच्छुक व्यक्ति विवेक कुमार दुबे के एसबीआइ खाता संख्या 32308623135 में सहयोग राशि जमा कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




