हथियार के साथ महिला गिरफ्तार
Updated at : 27 Aug 2015 5:49 AM (IST)
विज्ञापन

पति की हत्या की थी योजना गुप्त सूचना पर पकड़ी गयी खूंटी. नेताजी चौक स्थित एक होटल से बुधवार को पुलिस ने हथियार के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक कट्टा व कारतूस पुलिस ने बरामद किया. एसडीपीओ दीपक शर्मा के अनुसार, सूचना मिली थी कि एक महिला किसी आपराधिक […]
विज्ञापन
पति की हत्या की थी योजना
गुप्त सूचना पर पकड़ी गयी
खूंटी. नेताजी चौक स्थित एक होटल से बुधवार को पुलिस ने हथियार के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक कट्टा व कारतूस पुलिस ने बरामद किया. एसडीपीओ दीपक शर्मा के अनुसार, सूचना मिली थी कि एक महिला किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की कोशिश में है. वह एक होटल में नाश्ता कर रही है. इसी सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. तलाशी में उसके पास से हथियार मिले.
पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया. बताया गया कि महिला की योजना अपने पति की हत्या करने की थी. उसका पति विजय महतो नक्सली है और खूंटी जेल में बंद है. विजय खूंटी के अमृतपुर का रहनेवाला है. आज उसकी जमानत होने वाली थी. महिला की योजना थी कि जैसे ही विजय जेल से बाहर आयेगा, वह गोली मार करउसकी हत्या कर देगी, लेेकिन इसके पहले ही पुलिस को भनक लग गयी और वह पुलिस के हत्थे चढ़ गयी. हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि महिला अपने पति की हत्या क्यों करना चाहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




