रांची में बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, इन जिलों में आज येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather News: झारखंड में अप्रैल की शुरुआत में ही मौसम ने राहत भरा रुख अपनाया है. हालांकि, यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी. मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों के बाद गर्मी धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगेगी. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
Jharkhand Weather News: झारखंड में मौसम हर दिन बदल रहा है. झारखंड के राजधानी रांची में इन दिनों मौसम बेहद खुशनुमा बना हुआ है. ठंडी हवाएं और संतुलित तापमान लोगों को राहत दे रहे हैं. खासकर सुबह और शाम की हल्की ठंडक लोगों को सुकून का एहसास करा रही है. रांची का मौसम लोगों को बाहर निकलने के लिए आकर्षित कर रहा है.
बारिश और ओलावृष्टि का असर
बुधवार को रांची में मौसम बदला. रांची में तेज हवा के साथ छिटपुट बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि दर्ज की गई. अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री दर्ज किया गया.
कई जिलों में येलो अलर्ट
नौ अप्रैल को भी तेज हवा के साथ कहीं-कहीं मेघ गर्जन और हल्की बारिश हो सकती है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है. राज्य के गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिलों में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात और आंधी चलने की संभावना है. हवा की गति 40–50 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है. लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है.
10 अप्रैल से बदलाव
10 अप्रैल से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क होने के साथ अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है. रांची मौसम विभाग का अनुमान है कि 14 अप्रैल के बाद गर्मी और उमस और ज्यादा बढ़ने के संकेत हैं.
यह भी पढ़ें: पतरातू-कटिया बस्ती में एक महीने में ही उखड़ी नई सड़क, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
यह भी पढ़ें: सरायकेला में मनरेगा कर्मियों का हड़ताल जारी, 9-10 अप्रैल को ग्रामीण विकास मंत्री आवास घेराव का ऐलान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए