पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन

सोनाहातू. पंचायत चुनाव को लेकर सोनाहातू प्रखंड में सरगरमी शुरू हो गयी है. प्रखंड प्रशासन चुनाव की तैयारी में जुट गया है. पंचायतवार आरक्षित सीटों का बंटवारा किया जा चुका है. इस बार पंचायत चुनाव में सोनाहातू से दो जिला परिषद सदस्य होंगे. सोनाहातू पूर्वी अनुसूचित जन जाति महिला के लिए आरक्षित है. वहीं सोनाहातू […]
सोनाहातू. पंचायत चुनाव को लेकर सोनाहातू प्रखंड में सरगरमी शुरू हो गयी है. प्रखंड प्रशासन चुनाव की तैयारी में जुट गया है. पंचायतवार आरक्षित सीटों का बंटवारा किया जा चुका है. इस बार पंचायत चुनाव में सोनाहातू से दो जिला परिषद सदस्य होंगे. सोनाहातू पूर्वी अनुसूचित जन जाति महिला के लिए आरक्षित है.
वहीं सोनाहातू पश्चिमी अनुसूचित जन जाति अन्य के लिए आरक्षित है. मुखिया के लिए अनुसूचित जन जाति महिला के लिए सोनाहातू, गलउ, तेतला, बारेन्दा, जिलिगसेरेंग, हारिण, हेसाडीह पंचायत आरक्षित है. अनुसूचित जन जाति पुरुष के लिए लांदुपडीह, पंडाडीह, दुलमी, तेलवाडीह, जामुदाग, बारूहातू व जिंतू आरक्षित है. पंचायत समिति के लिए अनुसूचित जन जाति महिला के लिए जिंतू, सोनाहातू, जिलिगसेरेंग, हेसाडीह पंचायत, अनुसूचित जन जाति अन्य के लिए बारूहातू, गलउ, तेलवाडीह, हेसाडीह, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए जामुदाग, हारिण, पिछड़ा वर्ग अन्य के लिए तेतला पंचायत. अनुसूचित जाति अन्य के लिए लांदुपडीह, अनारक्षित महिला के लिए बारेंदा व दुलमी तथा अनारक्षित पंचायत पंडाडीह है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




