बच्चों को नैतिक और आध्यात्मिक शिक्षा दें

Updated at : 21 Aug 2015 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को नैतिक और आध्यात्मिक शिक्षा दें

खलारी : विद्या विकास समिति झारखंड द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर करकट्टा खलारी में चल रहे प्रधानाचार्यों की दो दिवसीय बैठक गुरुवार को संपन्न हुई. मौके पर विद्या विकास भारती के प्रदेश मंत्री शशिकांत द्विवेदी ने कहा कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ नैतिक और आध्यात्मिक शिक्षा भी दें. विद्या विकास भारती मातृभाषा से बच्चों […]

विज्ञापन
खलारी : विद्या विकास समिति झारखंड द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर करकट्टा खलारी में चल रहे प्रधानाचार्यों की दो दिवसीय बैठक गुरुवार को संपन्न हुई. मौके पर विद्या विकास भारती के प्रदेश मंत्री शशिकांत द्विवेदी ने कहा कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ नैतिक और आध्यात्मिक शिक्षा भी दें. विद्या विकास भारती मातृभाषा से बच्चों का सर्वांगिण विकास करती है.
रोहिणी परियोजना के पीओ एमके अग्रवाल ने कहा कि गुरु ईश्वर से भी श्रेष्ठ होते हैं. बैठक में प्रधानाचार्यों ने विद्या भारती का संस्कार कायम रखने व सुदूर इलाकों में विद्या भारती के माध्यम से शिक्षा का अलख लगाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर लाल शैलेंद्रनाथ शाहदेव, प्रधानाचार्य बोलाई पंडित, अरविंद कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, संध्या सिन्हा, पुरुषोत्तम कुमार सिंह, रजनीकांत पाठक, चंद्रभूषण सिंह, अक्षयवट दुबे, उपेंद्रनारायण सिंह, सियाराम सिंह, राकेश कुमार राय, गौरीशंकर कामिला, अर्जुन कुमार, दिलीप शर्मा, सुनील ठाकुर, उमेश कुमार, योगेंद्र सिंह, नीरा देवी, बीगन चौधरी, अजय कुमार पाठक, उमाकांत झा, दिवाकर प्रसाद सिंह, सुरेश कुमार राय, पूनम पाठक, मीरा पांडेय, चंदनकुमार सिंह, नूतन सिंह, गंगामुनी देवी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola