हंगामे के कारण नही हो सका सेविका का चयन

Updated at : 24 Jul 2015 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
हंगामे के कारण नही हो सका सेविका का चयन

सिल्ली : हो-हंगामा के बाद प्रखंड के लोटा गांव के पंचायत भवन में गुरुवार को आयोजित ग्रामसभा को रद्द कर दिया गया. ग्रामसभा में आंगनबाड़ी केंद्र लोटा खास के लिए सेविका का चयन किया जाना था. स्थिति बिगड़ने पर सीडीपीओ को पुलिस बुलानी पड़ी. जानकारी के अनुसार, सेविका केचयन पर ग्रामसभा में ग्रामीण एकमत नहीं […]

विज्ञापन
सिल्ली : हो-हंगामा के बाद प्रखंड के लोटा गांव के पंचायत भवन में गुरुवार को आयोजित ग्रामसभा को रद्द कर दिया गया. ग्रामसभा में आंगनबाड़ी केंद्र लोटा खास के लिए सेविका का चयन किया जाना था.
स्थिति बिगड़ने पर सीडीपीओ को पुलिस बुलानी पड़ी. जानकारी के अनुसार, सेविका केचयन पर ग्रामसभा में ग्रामीण एकमत नहीं हो सक़े ग्रामीणों ने सिल्ली की सीडीपीओ सुजाता कुमारी पर आरोप लगाया कि सभा की सूचना ग्रामीणों को नहीं दी गयी़ कुछ ग्रामीण लोटा के इस आंगनबाड़ी केंद्र के लिए हरिजन उम्मीदवार के पक्ष में थे, तो कुछ पिछड़ी जाति के पक्ष में. मामले पर सीडीपीओ सुजाता कुमारी ने कहा कि मैंने सभा की सूचना तीस से अधिक महिलाओं को दी थी़ सर्वे के मुताबिक इस केंद्र में पिछड़ी जाति की महिला का ही चयन करना है,
जबकि कुछ लोग हरिजन के पक्ष में हैं सीडीपीओ ने कहा कि बुधवार को प्रखंड के झाबरी में भी सेविका चयन सभा को रद्द कर देना पड़ा है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola