समय रैना ने भरे मंच से 'बिग बी' को किया रोस्ट, करोड़पति शो का जिक्र

Updated at : 09 Apr 2026 12:33 PM (IST)
विज्ञापन
Samay Raina still alive show India got latent controversy amitabh bachchan

समय रैना और एक्टर अमिताभ बच्चन

Samay Raina: कॉमेडियन समय रैना ने इन दिनों एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने अपने नए शो ‘स्टिल अलाइव’ में ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो को लेकर हुए विवाद पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि इंटरनेट पर क्रिएटर्स असली नहीं होते बल्कि वे एक कैरेक्टर निभाते हैं. इसी दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन को भी बातों-बातों में रोस्ट कर दिया. जानिए उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन

Samay Raina: कॉमेडियन समय रैना अपने नए शो स्टिल अलाइव में ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ विवाद पर खुलकर बोले और कहा कि उस समय हर कोई उनके पीछे पड़ गया था. इस दौरान समय रैना ने मजाक मजाक में बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन को भी रोस्ट कर दिया. उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति का जिक्र करते हुए बताया कि जब वह उस शो पर गये तो वहां भी उन्होंने अपनी असली पर्सनैलिटी नहीं दिखाई, बल्कि एक अच्छे इंसान की तरह व्यवहार किया. उन्होंने मजाक में कहा कि उन्होंने वहां कुछ ऐसी बातें कहीं जो असल में सच नहीं थीं, सिर्फ इमेज बनाने के लिए उस समय कही. समय ने इसी दौरान अमिताभ बच्चन को लेकर भी एक मजाकिया कमेंट का जिक्र किया, जिसे उन्होंने शो में नहीं कहा था, लेकिन उनके दिमाग में अंदर ही अंदर चल रहा था.

अमिताभ और अभिषेक बच्चन को लेकर किया मजाक

समय ने कहा, ‘वैसे हॉट सीट पर बैठे हुए मेरे दिमाग में बहुत उल्टे सीधे ख्याल आ रहे थे, लेकिन मैंने उनसे थोड़ी कहा कि सर, आपने पोलियो की इतनी ऐड की है तो फिर अपने बेटे को पांव पे क्यों नहीं खड़ा कर पाए.’ इसके अलावा समय ने यूट्यूबर रणवीर अहालाबादिया यानी बीयरबाइसेप्स पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि जिसकी इमेज साफ-सुथरी हो, अगर वह अचानक अलग तरह की बातें करे, तो लोगों को वह पसंद नहीं आता. इतना ही नहीं, समय ने बी प्राक, सुनील पाल और मुकेश खन्ना पर भी निशाना साधा, जिन्होंने पहले उनके शो को लेकर ट्रोल किया था.

इंटरनेट पर इनफ्लुएंसर्स प्ले करते हैं रोल

उन्होंने यह भी बताया कि इंटरनेट पर क्रिएटर्स असली नहीं, बल्कि एक कैरेक्टर प्ले करते हैं. अगर कॉमेडियन, एक्टर्स और इन्फ्लुएंसर्स अपनी असली पर्सनैलिटी दिखाने लगें, तो रोज उन पर एफआईआर दर्ज हो सकती है. इसलिए ज्यादातर लोग ऑनलाइन एक किरदार निभाते हैं, जो दर्शकों को पसंद आता है. वह खुद अपने बारे में भी यहीं बताते हैं कि वे इंटरनेट पर एक रोल प्ले करते हैं.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 के इस एक्टर को मिली जान से मारने की धमकी, जानिए वजह

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola