लाभुकों को डीबीटी के माध्यम से भुगतान करें
Updated at : 23 Jul 2015 6:45 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक बुधवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में हुई. बैठक में उपायुक्त ने जिले भर के बैंकों के शाखा प्रबंधकों व उनके प्रतिनिधियों से कहा कि वे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभुकों को ज्यादा से ज्यादा डीबीटी (डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर योजना) का भुगतान करें. […]
विज्ञापन
रामगढ़ : जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक बुधवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में हुई. बैठक में उपायुक्त ने जिले भर के बैंकों के शाखा प्रबंधकों व उनके प्रतिनिधियों से कहा कि वे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभुकों को ज्यादा से ज्यादा डीबीटी (डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर योजना) का भुगतान करें. उन्होंने कहा कि जिन मनरेगा मजदूरों व छात्रवृत्ति पानेवाले छात्र-छात्राओं का खाता नहीं खोला गया है, उनका खाता अविलंब खोला जाये.
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने में बैंक सक्रिय भूमिका निभाये. उपायुक्त ने बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महिला स्वयं सहायता समूह, प्रधानमंत्री धन-जन योजना, राष्ट्रीय बीमा योजना समेत अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की. बैठक में डीडीसी, जिला कल्याण पदाधिकारी व जिला कृषि पदाधिकारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




