खूंटी डीडीसी के खिलाफ प्राथमिकी

Updated at : 16 Jul 2015 2:26 AM (IST)
विज्ञापन
खूंटी डीडीसी के खिलाफ प्राथमिकी

खूंटी : खूंटी के डीडीसी देवेंद्र भूषण सिंह के खिलाफ बुधवार को एक नाबालिग ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए खूंटी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस मामले में युवती की मां के बयान पर खूंटी थाने में पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. संभावना है कि 16 जुलाई को लड़की […]

विज्ञापन

खूंटी : खूंटी के डीडीसी देवेंद्र भूषण सिंह के खिलाफ बुधवार को एक नाबालिग ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए खूंटी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस मामले में युवती की मां के बयान पर खूंटी थाने में पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. संभावना है कि 16 जुलाई को लड़की को मेडिकल जांच के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेजा जायेगा. इधर, इस खबर के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

क्या है मामला : दर्ज प्राथमिकी के अनुसार लड़की को गत वर्ष अगस्त माह में ट्रैफिकिंग के सिलसिले में महिला थाना ने बीजूपाड़ा से रेस्क्यू कर छुड़ाया था. युवती तपकारा के काल्हेद गांव की रहनेवाली है. आरोप है कि डीडीसी देवेंद्र भूषण सिंह ने लड़की को गत 13 जुलाई को आंगनबाड़ी सेविकाओं के माध्यम से विभागीय स्वावलंबन की जानकारी देने की बात कह अपने कक्ष में बुलाया. बाद में साथ आयी सेविकाओं को कक्ष से बाहर भेज दिया, फिर उसके साथ गलत हरकत की. घटना की सूचना मिलने पर सेविकाओं ने इसकी सूचना डीसी एवं एसपी को दी, जिसके बाद मामला दर्ज हुआ. एसपी अनीस गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज हुई है. अनुसंधान के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी.

मुझ पर लगाये गये आरोप सरासर झूठे हैं. मुङो फंसाने की साजिश की जा रही है. दफ्तर में सभी कर्मचारी, अधिकारी व बॉडीगार्ड रहते हैं.आरोप पूरी तरह मनगढ़ंत है.

देवेंद्र भूषण सिंह, डीडीसी, खूंटी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola