बारिश से मुरी स्टेशन का हाल बेहाल

मुरी : दो दिन से हो रही लगातार बारिश ने मुरी स्टेशन पर यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है. तीनों प्लेटफॉर्म पर बने यात्री शेड से बारिश का पानी टपक रहा है. पूछताछ केंद्र का भी कमोबेश यही हाल है. स्टेशन के समीप रहने वाले लोग बताते हैं कि पुराना बाजार छोटा मुरी का पानी […]
मुरी : दो दिन से हो रही लगातार बारिश ने मुरी स्टेशन पर यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है. तीनों प्लेटफॉर्म पर बने यात्री शेड से बारिश का पानी टपक रहा है. पूछताछ केंद्र का भी कमोबेश यही हाल है. स्टेशन के समीप रहने वाले लोग बताते हैं कि पुराना बाजार छोटा मुरी का पानी नालियों के जाम रहने के कारण स्टेशन परिसर में प्रवेश कर जाता है. यह समस्या कई वर्षों से है.
इस ओर कभी भी गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया, जब भी बरसात का मौसम आता है, लोगों की समस्या बढ़ जाती है. रेलवे के कुछ क्वार्टरों में भी बारिश का पानी घुस जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




