मानव तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 23 Jun 2015 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
मानव तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

खूंटी : दिल्ली में मानव तस्करी करने के आरोपी सुखलाल नायक को खूंटी पुलिस ने 21 जून को गिरफ्तार कर लिया. उस पर जिला के विभिन्न प्रखंडों से कई नाबालिग लड़का-लड़कियो को दिल्ली ले जाकर बेचने का आरोप है. सुखलाल मुख्य रूप से अड़की के बागड़ी गांव का रहनेवाला है. बताया गया कि पुलिस को […]

विज्ञापन

खूंटी : दिल्ली में मानव तस्करी करने के आरोपी सुखलाल नायक को खूंटी पुलिस ने 21 जून को गिरफ्तार कर लिया. उस पर जिला के विभिन्न प्रखंडों से कई नाबालिग लड़का-लड़कियो को दिल्ली ले जाकर बेचने का आरोप है. सुखलाल मुख्य रूप से अड़की के बागड़ी गांव का रहनेवाला है.

बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली कि सुखलाल जिला में कार्यरत अपने सहयोगियों से मिलने खूंटी आया हुआ है और कुंजला के समीप एक लॉज में शरण लिया है. इसके पश्चात एएचटीयू की प्रभारी आराधना सिंह, जोहानी बारला एवं सुशील पांडेय ने लॉज में छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. तलाश में उसके पास से दिल्ली के कई प्लेसमेंट एजेंसियों के विजिटिंग कार्ड व अन्य दस्तावेज मिले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola