बिरसा मुंडा के आदर्शो पर चलें
Updated at : 10 Jun 2015 9:03 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर मंगलवार को कचहरी मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत डीडीसी देवेंद्र भूषण सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की. मौके पर डीडीसी ने कहा कि बिरसा के आदर्शो को अपना कर ही हम उन्हें सच्ची […]
विज्ञापन
खूंटी : बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर मंगलवार को कचहरी मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत डीडीसी देवेंद्र भूषण सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की. मौके पर डीडीसी ने कहा कि बिरसा के आदर्शो को अपना कर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं. बिरसा मुंडा के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं.
इससे पूर्व बिरसाईत(बिरसा के अनुयायी) ,विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व अधिकारियों ने बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. माल्यार्पण करनेवालों अधिकारियों में एसी शशिधरमंडल, डीआरडीए के निदेशक केबी पांडेय,डीसीएलआर प्रदीप प्रसाद, उपकोषागार पदाधिकारी राकेश कुमार, एनडीसी राजीव कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी रबींद्र गागराई व नमिता बाखला, जिला कल्याण पदाधिकारी श्रीमती मीणा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी लाल सिंह कुरील व रोहित कुमार तथा राजनीतिक दलों के नेताओं में सोमा मुंडा, योगेश वर्मा, दिलीप मिश्र, मसीह पाहन, एसरा आइंद, किशोर राम, मोहन मांझी, आनंद कोनगाड़ी, जोहन नाग, भोला पाहन, मारकस संगा, इलियास तिड़ू, जिदन होरो, जोसेफ आदि के नाम शामिल हैं.
श्रद्धांजलि अर्पित की : बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कचहरी पार्क स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मौके पर वेद प्रकाश मिश्र, विल्सन तोपनो, अफसाद अंसारी, गुलाम गौश, दिलीप, मो सौहेल, संतोष महतो, आनंद तिड़ू, कार्तिक, मिखाएल, इमानुएल, जॉन तोपनो आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




