स्कैनर खराब, जमीन का निबंधन ठप

खूंटी : खूंटी निबंधन कार्यालय में पिछले एक सप्ताह से कार्य ठप है. कार्यालय में लगी स्कैनर मशीन के खराब होने के कारण निबंधन का कार्य 28 दिसंबर के बाद से नहीं हुआ है़ जिससे सरकार के राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है. वहीं लोगों को भी परेशानी हो रही है़ जमीन और अन्य […]
खूंटी : खूंटी निबंधन कार्यालय में पिछले एक सप्ताह से कार्य ठप है. कार्यालय में लगी स्कैनर मशीन के खराब होने के कारण निबंधन का कार्य 28 दिसंबर के बाद से नहीं हुआ है़ जिससे सरकार के राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है. वहीं लोगों को भी परेशानी हो रही है़ जमीन और अन्य निबंधन कराने आनेवाले लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है.
इसे लेकर लोगों में काफी रोष व्याप्त है़ निबंधन कार्यालय के कर्मियों ने बताया कि स्कैनर मशीन की कीमत लगभग 55 हजार रुपये है. इसके लिए राशि आवंटित करने के लिए उपायुक्त को लिखा गया है. राशि मिलने के तत्काल बाद मशीन खरीद ली जायेगी और निबंधन का कार्य प्रारंभ हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




