खूंटी : माओवादियों ने लेवी लेने के आरोप में दो को मारी गोली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Aug 2019 8:37 AM (IST)
विज्ञापन

अड़की थाना क्षेत्र के बडानी गांव के समीप हुई वारदात खूंटी : खूंटी और सरायकेला की सीमा क्षेत्र में अड़की थाना क्षेत्र के बडानी गांव के समीप माओवादियों ने दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना रविवार देर रात की है. माओवादियों ने घटनास्थल पर पर्चा भी छोड़ा है, जिसके अनुसार मृतकों […]
विज्ञापन
अड़की थाना क्षेत्र के बडानी गांव के समीप हुई वारदात
खूंटी : खूंटी और सरायकेला की सीमा क्षेत्र में अड़की थाना क्षेत्र के बडानी गांव के समीप माओवादियों ने दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना रविवार देर रात की है.
माओवादियों ने घटनास्थल पर पर्चा भी छोड़ा है, जिसके अनुसार मृतकों के नाम सुंदर नाग और लुकिन नाग हैं. माओवादियों ने युवकों की बाइक भी जला दी है. उक्त घटना को शहीद सप्ताह के दो दिन बाद अंजाम दिया गया है. पर्चा में लिखा गया है कि दोनों युवक माओवादियों के नाम पर लेवी उठाया करते थे. इसी आरोप में उनकी हत्या की गयी है.
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस सोमवार को दोपहर में घटनास्थल पर पहुंची व शव को कब्जे में लिया. देर शाम तक शवों का पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका था. जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को घटनास्थल से दो खोखे मिले हैं. शुरुआती जांच के अाधार पर पुलिस एसएलआर अथवा एके-47 से गोली मारे जाने की संभावना जता रही है.
इधर पुलिस मृतकों की आधिकारिक रूप से पहचान नहीं कर रही है. फिलहाल अज्ञात शव के रूप में ही छानबीन पुलिस कर रही है. एसपी आलोक ने बताया कि खूंटी और सरायकेला क्षेत्र में कई दिनों से माओवादियों के सक्रिय होने की सूचना है. घटना को किस दस्ते ने अंजाम दिया है अभी इसकी जांच की जा रही है.
वाहन जलाने के मामले में दोनों गये थे जेल
जानकारी के मुताबिक सुंदर नाग और लुकिन नाग ने दिसंबर 2018 में अड़की के कोरवा पथ पर वाहनों को जलाने की घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में वे जेल भी गये थे . दोनों अड़की थाना क्षेत्र के रुआंग गांव के निवासी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




