खूंटी : पुलिस के पास नहीं जाना चाहती है दुष्कर्म पीड़िता

खूंटी : अड़की थाना क्षेत्र के कुरूंगा गांव में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है. पुलिस अपनी पड़ताल में संभावित पीड़ित महिला का पता लगा चुकी है पर वह पुलिस के पास आना नहीं चाहती है. रविवार को पुलिस ने उसे थाना लाने के लिए एक वाहन […]
खूंटी : अड़की थाना क्षेत्र के कुरूंगा गांव में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है. पुलिस अपनी पड़ताल में संभावित पीड़ित महिला का पता लगा चुकी है पर वह पुलिस के पास आना नहीं चाहती है.
रविवार को पुलिस ने उसे थाना लाने के लिए एक वाहन भी भेजा, लेकिन वह आने को तैयार नहीं हुई. कुरूंगा की मुखिया ने भी पीड़िता से संपर्क किया. उनके सामने भी पीड़िता ने कुछ बताने से इंकार कर दिया है. उसके अनुसार ऐसी कोई घटना ही नहीं हुई है. इधर, सूत्रों के अनुसार ग्रामसभा के डर से पीड़िता सामने नहीं आ रही है और न ही कुछ बता रही है. पुलिस अब भी मामले की छानबीन में लगी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




