जंगली हाथियों ने दर्जनों किसानो की फसल को रौंदा

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र की तेलवाडीह पंचायत के डोमाडीह गांव में बीती रात जंगली हाथियों ने आतंक मचाया.

विज्ञापन

सोनाहातू. प्रखंड क्षेत्र की तेलवाडीह पंचायत के डोमाडीह गांव में बीती रात जंगली हाथियों ने आतंक मचाते हुए किसान हंसपति महतो का एक एकड़ जमीन पर लगा तैयार लौकी, करमा महतो का लौकी, पार्वती देवी का लौकी, लालदेव महतो की लौकी, भूता कोइरी का बीम सहित दर्जनों किसानों की रबी की फसल को खाकर रौंद दिया है. जंगली हाथी वर्तमान समय में प्रखंड क्षेत्र के कई जगह पर डेरा जमाये हुए हैं. प्रखंड के बारेंदा पहाड़, मारांगबुरू सोनाहातू, मारांगबुरू नरसिंह लोवाडीह, हेसाडीह वन सहित विभिन्न स्थानों पर हाथी जमे हुए है. लोगों ने हाथियों को क्षेत्र से खदड़ने और बर्बाद फसल के मुआवजे की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola