बक्सपुर में हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा

Updated:
विज्ञापन

हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शनिवार को तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया शामिल हुए.

विज्ञापन

कर्रा. तोरपा विधानसभा क्षेत्र के कर्रा प्रखंड अंतर्गत बक्सपुर में आयोजित हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शनिवार को तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान से क्षेत्रवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. कार्यक्रम के दौरान तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं है. बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम है. ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा लोगों के बीच आपसी भाईचारा और मजबूत होता है. इस दौरान क्षेत्र के सम्मानित बुजुर्गों, मातृशक्ति और युवाओं से विधायक ने मुलाकात की. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे. पूरे वातावरण में भक्ति एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola