जीएम ने कार्यालय परिसर में लगाये पौधे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2019 1:04 AM
एक पौधा सौ पुत्रों के समान होता है पिपरवार : पिपरवार जीएम ऑफिस में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. इस अवसर पर जीएम मनोज कुमार अग्रवाल ने ऑफिस परिसर में ध्वजारोहण किया. उन्होंने अधिकारियों व स्कूली बच्चों के साथ ऑफिस परिसर में पौधे लगाये. उन्होंने कहा कि एक पौधा सौ पुत्रों के समान […]
एक पौधा सौ पुत्रों के समान होता है
पिपरवार : पिपरवार जीएम ऑफिस में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. इस अवसर पर जीएम मनोज कुमार अग्रवाल ने ऑफिस परिसर में ध्वजारोहण किया. उन्होंने अधिकारियों व स्कूली बच्चों के साथ ऑफिस परिसर में पौधे लगाये. उन्होंने कहा कि एक पौधा सौ पुत्रों के समान होता है. हम उत्खनन कार्य के लिए एक पेड़ के बदले दोगुना पेड़ लगाते हैं.
पर्यावरण संरक्षण के लिए इस वर्ष का राष्ट्रीय थीम ‘वायु प्रदूषण को रोकना’ है, पर हम सभी लोगों को मिल कर काम करना होगा. पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति एक-एक पौधा लगा कर अधिकारियों के माध्यम से तस्वीरों को दिल्ली तक पहुंचायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










