रनिया में कस्तूरबा स्कूल का स्थापना दिवस मनाया गया

Updated:
विज्ञापन
रनिया में कस्तूरबा स्कूल का स्थापना दिवस मनाया गया

रनिया के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सोमवार को विद्यालय का 20वां स्थापना दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

रनिया. रनिया के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सोमवार को विद्यालय का 20वां स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य मेनन बिरेन कंडुलना, प्रमुख नेली डहंगा, उपप्रमुख रेशमा कांडुलना ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया. कार्यक्रम में छात्राओं ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये. अतिथियों ने अपने संबोधन में छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया. जिप सदस्य मेनन बिरेन कंडुलना ने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. प्रमुख नेली डहंगा ने कहा कि बेटियों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाना समाज के विकास के लिए आवश्यक है. वार्डेन अर्चना खलखो ने विद्यालय की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दिया. मौके पर अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्षन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया. मौके पर देवनाथ मघईया, गंगा कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola