जमीन में विवाद में रिश्तेदारों ने ही की थी सुकरा महतो की हत्या, पांच गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
जमीन में विवाद में रिश्तेदारों ने ही की थी सुकरा महतो की हत्या, पांच गिरफ्तार

कर्रा थाना क्षेत्र के तिमड़ा गांव में सुकरा महतो की हत्या करनेवाले उनके ही रिश्तेदार थे.

विज्ञापन

खूंटी. कर्रा थाना क्षेत्र के तिमड़ा गांव में सुकरा महतो की हत्या करनेवाले उनके ही रिश्तेदार थे. उनके रिश्तेदारों ने जमीन विवाद को लेकर उनकी हत्या कर दी. वहीं उनके बेटे अर्जुन महतो को घायल कर दिया. उक्त मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार की है. गिरफ्तार आरोपियों में विकास महतो, विनोद महतो उर्फ अजीत महतो, राम प्रसाद महतो, सिकंदर महतो और रामू महतो शामिल हैं. पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा और एक बाइक बरामद की है. इसकी जानकारी सोमवार को एसपी मनीष टोप्पो ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि सुकरा महतो को उनके ससुर ने जमीन दी है. जिसमें वे घर बनाकर रहते थे. यह बात उनके रिश्तेदारों को पसंद नहीं था. उन्हें लगता था कि सुकरा महतो जमीन में कब्जा कर रखा है. इसे लेकर केस भी चला था. जिसमें रिश्तेदारों की हार हुई थी. इसी को लेकर उन्हांेने सुकरा महतो और उनके परिवार को रास्ते से हटाने की फिराक में थे. जिसके बाद उन्होंने छह मार्च को घटना को अंजाम दिया. उक्त मामले में कुल 11 नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. एसपी ने बताया कि सभी आरोपी हत्याकांड को अंजाम देकर भागने के फिराक में थे. इसकी सूचना मिलते ही छापेमारी दल का गठन कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. वहीं उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक और कुदा जंगल में छिपाकर रखे गये कट्टा को बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में विकास महतो खुद भी शूटर था. वहीं दो और शूटर फरार हैं. दोनों शूटर बाहर के थे. एसपी ने कहा कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. छापेमारी में तोरपा एसडीपीओ ख्रिस्टोफर केरकेट्टा, इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, जरियागढ़ थाना प्रभारी बिरेंद्र कुमार, मुरहू थाना प्रभारी नोयल गोडविन केरकेट्टा, पुअनि दीपक कांत कुमार, जुगेष सिंह, जितेंद्र राम, तकनीकी शाखा और सशस्त्र बल शामिल थे.

सुकरा महतो को उनके ससुर ने जमीन दी थी इससे रिश्तेदार नाराज थे

मामले में 11 नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकीB

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola