ePaper

दिव्यांग बच्चों को शिक्षा से जोड़ने को लेकर हुई कार्यशाला

Updated at : 09 Mar 2026 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
दिव्यांग बच्चों को शिक्षा से जोड़ने को लेकर हुई कार्यशाला

दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से तीन दिवसीय जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

विज्ञापन

खूंटी. समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से तीन दिवसीय जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका मध्य विद्यालय खूंटी के सभागार में किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने दिव्यांगता पर शिक्षकों और प्रतिभागियों के साथ विस्तृत चर्चा की. कहा कि जो दिव्यांग बच्चे किसी कारणवश विद्यालय की मुख्यधारा से नहीं जुड़ पा रहे हैं, उन्हें शिक्षा से जोड़ने का प्रयास करें. ग्रामीण क्षेत्रों के अभिभावकों को जागरूक कर दिव्यांग बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें. कार्यशाला में जिले के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड साधन सेवी, संकुल साधन सेवी, विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, आंगनबाड़ी सेविकाएं, रिसोर्स शिक्षक तथा बच्चों के अभिभावक आदि उपस्थित रहे.

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola