ePaper

खूंटी के नव निर्वाचित सांसद अर्जुन मुंडा ने दिउड़ी मंदिर में माथा टेका, जगह-जगह हुआ स्वागत

Updated at : 24 May 2019 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
खूंटी के नव निर्वाचित सांसद अर्जुन मुंडा ने दिउड़ी मंदिर में माथा टेका, जगह-जगह हुआ स्वागत

संसद में क्षेत्र के लोगों की आवाज बनेंगे : अर्जुन मुंडा शचीन्द्र कुमार दाश, खरसावां खूंटी से जीत दर्ज कराने वाले बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को तमाड़ के प्रसिद्ध दिउड़ी मंदिर में माथा टेका. उन्होंने अपनी पत्नी मीरा मुंडा के साथ माता के दरबार में पूजा अर्चना की. इस दौरान बड़ी संख्या में […]

विज्ञापन

संसद में क्षेत्र के लोगों की आवाज बनेंगे : अर्जुन मुंडा

शचीन्द्र कुमार दाश, खरसावां

खूंटी से जीत दर्ज कराने वाले बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को तमाड़ के प्रसिद्ध दिउड़ी मंदिर में माथा टेका. उन्होंने अपनी पत्नी मीरा मुंडा के साथ माता के दरबार में पूजा अर्चना की. इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे. रांची से जमशेदपुर जाने के दौरान जगह जगह पर अर्जुन मुंडा का स्वागत किया गया.

इसके अलावे अर्जुन मुंडा तमाड़ के बुंडू, तमाड़, रंगमाटिय, चौका आदि जगहों पर रुके. जगह जगह समर्थकों ने अर्जुन मुंडा का स्वागत किया. रांची से जमशेदपुर पहुंचकर अर्जुन मुंडा ने अपनी मां सायरा मुंडा से आशीर्वाद लिया. अर्जुन मुंडा ने कहा कि जनता ने जो भरोसा किया है, उस पर पूरी तरह से खरा उतरेंगे. खूंटी लोस क्षेत्र के सर्वांगिण विकास करेंगे.

उन्‍होंने कहा कि खूंटी लोस क्षेत्र की जनता ने मुझपर भरोसा जताया. इसके लिए तहे दिल से आभार. खूंटी कोई साधारण जगह नहीं है. यह भगवान बिरसा मुंडा की जन्म व कर्म भूमि है. भगवान बिरसा के बताये मार्ग पर चल कर क्षेत्र के लोगों के लिए कार्य करेंगे. जनता ने इस क्षेत्र की सेवा का मौके दिया, इसके लिए आभार.

उन्‍होंने कहा कि पहले भी जनता के बीच रह कर कार्य किया है. आगे भी जनता के लिए कार्य करते रहेंगे. संसद में क्षेत्र के लोगों की आवाज बनेंगे. क्षेत्र की समस्याओं को सदन में उठायेंगे. जनता जब भी मुझे याद करेगी, अपने पास ही पायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola