बुंडू में कांग्रेस पार्टी की बैठक संपन्न

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड कांग्रेस पदाधिकारी/मंडल के पदाधिकारी/नगर पंचायत के पदाधिकारी एवं पंचायत अध्यक्षों की संयुक्त बैठक की गयी.

विज्ञापन

बुंडू. शनिवार बुंडू प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में बुंडू प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष मनोहर प्रसाद महतो की अध्यक्षता में प्रखंड कांग्रेस पदाधिकारी/मंडल के पदाधिकारी/नगर पंचायत के पदाधिकारी एवं पंचायत अध्यक्षों की संयुक्त बैठक की गयी. बैठक में संगठन सृजन के तहत बुंडू प्रखंड में सभी मतदान केंद्र के बीएलए. 2 से मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं मृत व्यक्ति के नाम हटाने पर चर्चा की गयी. बैठक में प्रति माह पंचायत अध्यक्ष गण अपनी पंचायत में मतदाता के साथ एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने का भी निर्णय लिया. बैठक में मुख्य रूप से जीवनाथ महली, अनिल मंडल, तीर्थनाथ सिंह मुंडा, बलदेव महतो, लखींद्र महतो, उदय लोहरा, हाराधन महतो,सुदेश महतो, भीम मछुवा, दुखहरण मछुवा आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola