मांदर की थाप पर थिरके लोग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Apr 2019 1:32 AM
खलारी : खलारी प्रखंड में सरहुल धूमधाम से मनाया गया. मुख्य कार्यक्रम महावीर नगर सरना समिति ने आयोजन किया. पुजारी धनेश्वर पाहन व बंधु पाहन ने पारंपरिक रीति-रिवाज से महावीर नगर स्थित सरना स्थल की पूजा की. पाहन ने मुर्गों की बलि दी. इसमें नारियल व सफेद मुर्गा की बलि ईश्वर के नाम पर, लाल […]
खलारी : खलारी प्रखंड में सरहुल धूमधाम से मनाया गया. मुख्य कार्यक्रम महावीर नगर सरना समिति ने आयोजन किया. पुजारी धनेश्वर पाहन व बंधु पाहन ने पारंपरिक रीति-रिवाज से महावीर नगर स्थित सरना स्थल की पूजा की. पाहन ने मुर्गों की बलि दी. इसमें नारियल व सफेद मुर्गा की बलि ईश्वर के नाम पर, लाल मुर्गा गांव की रक्षा के लिए, गोली मुर्गा सरना मां के लिए तथा काला मुर्गा धरती मां के लिए दी. समारोह में मुख्य अतिथि देवपाल मुंडा, विशिष्ट अतिथि राजन सिंह राजा, जिप सदस्य रतिया गंझू आदि को तिलक, अबीर, गुलाल लगा कर स्वागत किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










