रांची : चुटिया में बनेगा सामुदायिक भवन

Updated at : 22 Nov 2018 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : चुटिया में बनेगा सामुदायिक भवन

रांची : चुटिया स्थित इंदिरा गांधी चौक के समीप काली पूजा स्थान पर रांची नगर निगम सामुदायिक भवन का निर्माण करेगा. उप महापौर के कोष से बनाये जाने वाले इस भवन पर 35 लाख रुपये का खर्च आयेगा. बुधवार को सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने किया. उन्होंने कहा कि […]

विज्ञापन
रांची : चुटिया स्थित इंदिरा गांधी चौक के समीप काली पूजा स्थान पर रांची नगर निगम सामुदायिक भवन का निर्माण करेगा. उप महापौर के कोष से बनाये जाने वाले इस भवन पर 35 लाख रुपये का खर्च आयेगा.
बुधवार को सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने किया. उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन नहीं होने से यहां के लोगों को काफी परेशानी होती थी. इसके बन जाने से लोगों को सार्वजनिक कार्यक्रम करने में काफी मदद मिलेगी. इस अवसर पर छत्रधारी महतो, सुनील सहाय, विनय अग्रवाल, अनीता वर्मा, रेखा केसरी, जनार्दन शाह आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola