स्टेट ऑफ एलिजिबिलिटी दरकिनार इस वर्ष भी पहुंचे बाहर के उम्मीदवार

Updated at : 04 Jul 2018 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
स्टेट ऑफ एलिजिबिलिटी दरकिनार इस वर्ष भी पहुंचे बाहर के उम्मीदवार

इस वर्ष भी केवल स्थानीयता की पात्रता के आधार पर काउंसेलिंग की गयी बिहार के उम्मीदवार झारखंड की स्थानीयता का प्रमाणपत्र बना कर हुए शामिल राहुल गुरु रांची : राज्य की 85 फीसदी मेडिकल सीटों पर नामांकन के लिए मंगलवार से पहले राउंड की काउंसेलिंग शुरू हुई. गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी काउंसेलिंग […]

विज्ञापन
इस वर्ष भी केवल स्थानीयता की पात्रता के आधार पर काउंसेलिंग की गयी
बिहार के उम्मीदवार झारखंड की स्थानीयता का प्रमाणपत्र बना कर हुए शामिल
राहुल गुरु
रांची : राज्य की 85 फीसदी मेडिकल सीटों पर नामांकन के लिए मंगलवार से पहले राउंड की काउंसेलिंग शुरू हुई. गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी काउंसेलिंग आयोजित करनेवाली बॉडी जेसीइसीइबी(झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कंपीटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड) ने उम्मीदवारों की स्टेट ऑफ एलिजिबिलिटी को दरकिनार करते हुए केवल स्थानीयता की पात्रता के आधार पर काउंसेलिंग की.
इस वजह से बड़ी संख्या में बिहार के उम्मीदवार भी झारखंड की स्थानीयता का प्रमाणपत्र बना कर काउंसेलिंग में शामिल हो गये. गौरतलब हो कि साल 2017 में प्रभात खबर ने प्रमुखता से इस विषय को उजागर किया था. तब संबंधित विभाग की ओर से जांच की बात कह कर मामले को रफा-दफा कर दिया गया.
क्या है स्टेट आॅफ एलिजिबिलिटी
नीट के आवेदन के दौरान उम्मीदवार से स्टेट आॅफ एलिजिबिलिटी कॉलम को भराया जाता है. इसका आशय यह होता है कि आवेदक मेडिकल की 85 फीसदी सीट में उसी राज्य को चुनेगा, जिसे उसने स्टेट आॅफ एलिजिबिलिटी में भरा है. मतलब जिस राज्य की पात्रता उम्मीदवार के पास होती है, वह उसे ही स्टेट आॅफ एलिजिबिलिटी के रूप में चुनता है.
बिहार ने मांगा है कन्फर्मेशन पेज
गौरतलब हो कि बिहार के मेडिकल कॉलेजों में भी प्रवेश के लिए काउंसेलिंग चल रही है. यहां बिहार के बाहर के उम्मीदवार शामिल न हों, इसके लिए उम्मीदवारों से नीट आवेदन कॉन्फर्मेशन पेज मांगा गया है.
यह वही पेज होता है, जिसमें स्टेट आॅफ एलिजिबिलिटी का जिक्र किया गया होता है. बिहार ने इसी आधार पर पहले राउंड में 14 विद्यार्थियों को काउंसेलिंग से बाहर किया है. इसकी सूची बिहार में काउंसेलिंग आयोजित करने वाली बॉडी की वेबसाइट पर भी दी गयी है. इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हरियाणा समेत कई अन्य राज्यों में भी उम्मीदवारों की स्टेट आॅफ एलिजिबिलिटी देखी जा रही है.
बिना गाइडलाइन कुछ नहीं कर सकता
इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक सुरेंद्र कुमार ने कहा कि स्टेट मेरिट लिस्ट तैयार करने के समय स्टेट आॅफ एलिजिबिलिटी की जांच करनी है या नहीं, इस संबंध में किसी तरह की कोई गाइडलाइन नहीं दी गयी है. इसलिए स्थानीयता और आरक्षण की योग्यता के आधार पर काउंसेलिंग की जा रही है. बिना गाइडलाइन कुछ नहीं किया जा सकता है.
स्थानीय छात्रों ने किया हंगामा
नामकुम. नीट 2018 में सफल छात्रों के लिए जेसीइसीइ द्वारा आयोजित काउंसेलिंग के पहले दिन मंगलवार को स्थानीय छात्रों ने जम कर हंगामा किया. छात्रों ने कहा कि दूसरे राज्य के छात्र यहां नामांकन लेने पहुंचे हैं. वे अपने राज्य के साथ-साथ झारखंड की सीटों पर भी दावेदारी कर रहे हैं. इस वजह से झारखंड के छात्रों को उचित संख्या में सीट नहीं मिल रही है.
इधर, हंगामे तथा प्रदर्शन के कारण काउंसेलिंग में कई बार रुकावट आयी. छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए कार्यालय के गेट को पूरी तरह बंद कर दिया गया. विधि व्यवस्था बिगड़ती देख जल्द पुलिस को मामले की सूचना दी गयी. नामकुम पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छात्रों को समझाया, जिसके बाद छात्रों का गुस्सा शांत हुआ तथा वे वापस लौट गये. ज्ञात हो कि मंगलवार को स्टेट सीएमएल रैंक 01 से लेकर 800 तक की काउंसेलिंग के लिए छात्रों को आमंत्रित किया गया था.
पहले झारखंड के विद्यार्थियों को मिले प्राथमिकता
झारखंड के मेडिकल संस्थानों में नामांकन को लेकर हो रही गड़बड़ी से संबंधित शिकायत लेकर कुछ विद्यार्थी हमारे पास आये थे. मैंने कहा है कि पहले राज्य के विद्यार्थियों का नामांकन लिया जाये. इसके बाद सीट बचे, तो दूसरे राज्य छात्रों के बारे विचार में करें. मैंने इस बाबत विभाग की सचिव को पत्र लिख कर जेसीइसीइ बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक से जानकारी ले कर समस्या का निदान करने को कहा है.
रामचंद्र चंद्रवंशी, मंत्री स्वास्थ्य विभाग
जेसीइसीइबी की ओर से जारी पहले राउंड की मेरिट लिस्ट को बिहार की मेरिट लिस्ट से प्रभात खबर ने मिलाया. इन दोनों ही सूची में सौ से अधिक नाम ऐसे मिले हैं, जिन्होंने दोनों राज्यों की काउंसेलिंग में आवेदन किया है. सोमवार को प्रभात खबर ने 11 उम्मीदवारों के नाम प्रकाशित किये. आज 55 नाम प्रकाशित किये जा रहे हैं.
दाेनाें राज्याें के लिए जिन्होंने किया आवेदन
नीट रोल नंबर झारखंड कैटेगरी नाम नीट रैंक झारखंड रैंक बिहार रैंक
501604643 सामान्य अनिश कुमार 621 1 4
514804399 सामान्य शिवांगी सिन्हा 1347 8 12
504702225 सामान्य आस्तिक 2675 16 47
504906648 सामान्य शिवम कुमार 3232 20 74
504900118 सामान्य निशा कुमारी 3264 23 75
504907107 बीसी-II नितिन कुमार 4061 29 115
50470229 बीसी-I राकिया खातून 4681 33 146
504704209 बीसी-I रवि कुमार अभिमन्यु 5159 35 174
504910144 सामान्य शिवम कुमार 5194 37 176
504800376 सामान्य आशीष शर्मा 5300 40 184
511202102 सामान्य प्रियांशी कुमारी 5773 44 215
504702397 बीसी-II सुमित कुमार 5922 46 224
504904086 सामान्य ऋषभ राज 6677 57 283
504800919 सामान्य अनिकेश कुमार शुक्ला7290 63 330
504905472 सामान्य उद्देश्या 7339 64 336
504703176 सामान्य नुसरत जहां 7352 65 338
504802073 सामान्य अरबाब आलम खान 7967 75 377
514814165 सामान्य प्रियम 8187 81 394
511207603 सामान्य दिप्ती पर्व 8715 89 436
504905563 बीसी-I शिवम कुमार साव 8943 91 453
501603222 सामान्य प्रद्युम्न कुमार 9148 96 468
511008347 सा विपुल प्रकाश 9235 99 481
504701394 सामान्य राजू कुमार 9440 101 505
504800779 सामान्य अर्जुन गुप्ता 9483 102 511
511202762 सामान्य निशि कुमारी 9833 108 530
504702818 बीसी-II सृजा श्री 10037 110 544
511202143 सामान्य प्रिया कुमारी 10122 112 552
नीट रोल नंबर झारखंड कैटेगरी नाम नीट रैंक झारखंड रैंक बिहार रैंक
501718194 सामान्य निकिता कुमारी 10983 129 630
504904725 सामान्य मुस्कान 11062 131 642
501605696 सामान्य संजीव सज्जन 11064 132 643
511006712 सामान्य ऋतु राज 11086 133 645
504801437 — प्रियांशु 11155 135 648
502409997 — जान्वी रिशु 11253 139 657
501600465 सामान्य सिमरन सिन्हा 11466 142 677
504702476 सामान्य स्वीटी 11794 145 701
511006964 बीसी-I सौरव कुमार 11824 147 705
504906778 रिशुराज पटेल 12131 151 719
511201285 रेणु कुमारी 12265 155 732
511204572 बीसी-II अनु कुमारी 12339 156 739
501708537 सामान्य स्वर्णा शिखा 12447 158 746
504701572 बीसी-II अंशुल आदर्श 12531 159 755
504909638 सामान्य श्रुति लक्ष्मी 12700 163 768
501605135 सामान्य अनुज कुमार 13025 165 798
504901589 सामान्य अंशु प्रिया 13064 167 800
511207699 सामान्य रिचा कमल 13351 169 828
502603583 बीसी-I अंशिका गीतांक 13508 173 837
514210064 सामान्य सम्राट कुमार 14096 181 876
501601591 सामान्य शशि रंजन 14455 185 900
511006260 सामान्य रजनीश कुमार 15316 204 974
511208576 सामान्य शिप्रा 15320 206 975
502605442 बीसी-I कुमार शिवम 16018 217 1037
504902276 बीसी-I मरयम फातमा 16302 221 1062
504901906 सामान्य अंकित मिश्रा 16526 226 1085
502506297 सामान्य अंशिका वर्मा 17012 232 1128
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola