यूसुफ पूर्ति के घर कुर्की-जब्ती

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची/ खूंटी : पुलिस की नजर में पत्थलगड़ी के मुख्य साजिशकर्ता यूसुफ पूर्ति को गिरफ्तार करने कुर्की वारंट लेकर करीब 200 पुलिसकर्मी सोमवार रात खूंटी के उदबुरू स्थित उसके घर पहुंचे. पुलिसकर्मी तीन टीम बना कर पहुंचे थे. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसके समर्थकों ने घंटी बजा कर उसे भगा दिया. यूसुफ […]

विज्ञापन

रांची/ खूंटी : पुलिस की नजर में पत्थलगड़ी के मुख्य साजिशकर्ता यूसुफ पूर्ति को गिरफ्तार करने कुर्की वारंट लेकर करीब 200 पुलिसकर्मी सोमवार रात खूंटी के उदबुरू स्��ित उसके घर पहुंचे. पुलिसकर्मी तीन टीम बना कर पहुंचे थे. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसके समर्थकों ने घंटी बजा कर उसे भगा दिया. यूसुफ की सुरक्षा में तैनात पत्थलगड़ी समर्थकों ने पुलिस पर तीर- धनुष से हमला कर दिया. इससे डीएसपी शंभु सिंह के बॉडीगार्ड को चोट लगी.

विज्ञापन

पुलिस के बल प्रयोग करने के बाद सभी शांत हुए. इसके बाद पुलिस यूसुफ के घर पहुंची और कुर्की-जब्ती की. पुलिस की टीम ने उस स्थान को क्षतिग्रस्त कर दिया, जहां यूसुफ पूर्ति ने ग्राम सभा की बैंक खोलने के लिए आधारशिला रखी थी. खूंटी एसडीपीओ रणविजय सिंह ने बताया कि यूसुफ पूर्ति के घर से विभिन्न बैंकों के पासबुक, बक्सा सहित अन्य सामान मिले हैं.

यूसुफ पूर्ति के…
यूसुफ पूर्ति के खिलाफ खूंटी के विभिन्न थानों में पत्थलगड़ी और इससे जुड़ी घटना को लेकर 12 केस दर्ज हैं. पुलिस उसके खिलाफ कई केस में पहले से कोर्ट से वारंट हासिल कर चुकी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola