खाली जमीन पर होल्डिंग टैक्स का विरोध
Published by : ANAND RAM MAHTO Updated At : 10 Mar 2026 7:25 PM
रमेश कुमार मुंडा ने नगर विकास विभाग के सचिव को पत्र लिख कर आपत्ति जतायी है.
बुंडू. नगर पंचायत क्षेत्र में खाली जमीन पर होल्डिंग टैक्स वसूली को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता रमेश कुमार मुंडा ने नगर विकास विभाग के सचिव को पत्र लिख कर आपत्ति जतायी है. पत्र में कहा गया है कि क्षेत्र की जनता से उनकी खाली जमीन पर होल्डिंग टैक्स (गृह कर) वसूला जा रहा है. जबकि उस जमीन का सरकारी लगान पहले से लिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि खाली जमीन पर नगर पंचायत द्वारा किसी प्रकार की सुविधा भी उपलब्ध नहीं करायी जाती है. इसके बावजूद अतिरिक्त टैक्स वसूला जाना उचित नहीं है. इससे आम और गरीब जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है. रमेश कुमार मुंडा ने नगर विकास विभाग से मांग की है कि जनता को राहत देते हुए खाली जमीन पर होल्डिंग टैक्स की वसूली पर रोक लगायी जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










