वॉलीबॉल के तीन खिलाड़ियों का चयन नेशनल कैंप में

चयनित खिलाड़ियों में बालक वर्ग से गौतम राम और अमल लकड़ा तथा बालिका वर्ग में अनिमा भुइयां शामिल हैं.
खूंटी. 15 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित होनेवाली 26वां यूथ नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए खूंटी जिला से तीन खिलाड़ियों का चयन नेशनल कैंप के लिए किया गया है. चयनित खिलाड़ियों में बालक वर्ग से गौतम राम और अमल लकड़ा तथा बालिका वर्ग में अनिमा भुइयां शामिल हैं. नेशनल कैंप में खिलाड़ियों के चयन होने पर जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष दिलीप मिश्र, महासचिव पीटर मुंडू, राजकुमार गुप्ता, विक्की गुप्ता, मनोज राम, विकास मिश्र, अमित राम ने शुभकामनाएं दी है. शहर के लोगों ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










