पत्थलगड़ी के नाम पर लोगों को भड़कानेवाला खूंटी से गिरफ्तार
Updated at : 23 May 2018 2:19 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : पत्थलगड़ी के नाम पर लोगों को भड़काने, संवेदकों से रंगदारी मांगने व अन्य आरोपों के नामजद अभियुक्त जोगन संगा जिलिंगा निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसपी अश्विनी सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त मामलों का फरार आरोपी जोगन संगा खूंटी के नेताजी चौक के करीब मौजूद है. एसपी […]
विज्ञापन
खूंटी : पत्थलगड़ी के नाम पर लोगों को भड़काने, संवेदकों से रंगदारी मांगने व अन्य आरोपों के नामजद अभियुक्त जोगन संगा जिलिंगा निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसपी अश्विनी सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त मामलों का फरार आरोपी जोगन संगा खूंटी के नेताजी चौक के करीब मौजूद है. एसपी ने टीम गठित की और त्वरित कार्रवाई की. पुलिस को देख अपराधी ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया. एसडीपीओ रणवीर सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है.
खूंटी के आठ गांवों में 27 को होगी पत्थलगड़ी
खूंटी जिला के आठ गांवों में 27 मई को पत्थलगड़ी किये जाने की खबर है. जिन गांवों में पत्थलगड़ी की जायेगी उनमें हाकाडुआ, ओमटो, हाबुइडीह, टोटादाग, सुकनडीह, कुरकुटा, बोंगमद, लोबोदाग शामिल हैं. पत्थलगड़ी के बाद हाकाडुआ ओमटो के बीच बगीचे में आमसभा होगी. इसे लेकर हातु दुनुब हाकाडुआ की ओर से आमंत्रण पत्र बांटा जा रहा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




