पेयजल की नहीं हो किल्लत

Updated at : 18 May 2018 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
पेयजल की नहीं हो किल्लत

मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने डीसी सूरज कुमार को तलब कर कहा खूंटी : ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने गुरुवार को जिले की जनता की समस्याओं के मद्देनजर उपायुक्त खूंटी सूरज कुमार को अपने कक्ष में बुला कर कई दिशा-निर्देश दिये. मंत्री ने डीसी से कहा कि पेयजल की किल्लत नहीं हो, इसके […]

विज्ञापन

मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने डीसी सूरज कुमार को तलब कर कहा

खूंटी : ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने गुरुवार को जिले की जनता की समस्याओं के मद्देनजर उपायुक्त खूंटी सूरज कुमार को अपने कक्ष में बुला कर कई दिशा-निर्देश दिये.
मंत्री ने डीसी से कहा कि पेयजल की किल्लत नहीं हो, इसके लिए अविलंब सारे खराब नलकूपों की मरम्मत करायी जाये. पानी के स्तर को बचाने के लिए जिले में ज्यादा से ज्यादा तालाब निर्माण करायें. पूर्व के तालाबों की मेड़बंदी बरसात से पूर्व पूरी करायें. इससे वर्षा जल का संरक्षण हो सकेगा. जिन जगहों पर पेयजल की किल्लत है और नलकूप नहीं है,
वैसे जगहों पर नया नलकूप तुरंत खुदवायें. जहां विद्युत नहीं है वहां जेरेडा के माध्यम से सोलर लाइट लगवायें. मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2019 तक राजस्व गांवों में बिजली पहुंचानी है. ऐसे में गांवों के विद्युतीकरण में आ रही दिक्कतों को भी तुरंत दूर करने को कहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola