कार्यकर्ता संगठन की रीढ़, जनता को अधिकार दिलायें : जिलाध्यक्ष

खूंटी : भाजपा जिला कमेटी की बैठक गुरुवार को जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो की अध्यक्षता में हुई.उन्होंने कहा कि भाजपा का पहचान आज देश में ईमानदारी व निष्ठा के कारण बनी है. कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं. ऐसे में कार्यकर्ता जनता को उनका अधिकार दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ें. कार्यकर्ता स्वयं को जनता के विकास […]
खूंटी : भाजपा जिला कमेटी की बैठक गुरुवार को जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो की अध्यक्षता में हुई.उन्होंने कहा कि भाजपा का पहचान आज देश में ईमानदारी व निष्ठा के कारण बनी है. कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं. ऐसे में कार्यकर्ता जनता को उनका अधिकार दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ें. कार्यकर्ता स्वयं को जनता के विकास में न्योछावर कर दें. उन्होंने सभी प्रखंड अध्यक्ष को बूथ कमेटी बना कर 25 मई तक जिला कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया. श्री महतो ने कार्यकर्ताओं को उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय आदि का समुचित लाभ दिलाने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




