मेडॅाल जांच केंद्र को नोटिस

Updated at : 16 May 2018 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
मेडॅाल जांच केंद्र को नोटिस

निरीक्षण में मेडॉल जांच केंद्र बंद मिला अस्पताल में ब्लड बैंक खोलने की होगी व्यवस्था रात में भी एक्सरे कक्ष खोलने का दिया निर्देश खूंटी : डीसी सूरज कुमार ने 14 अप्रैल की देर रात सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया़ उन्होंने सभी डॉक्टरों को ड्यूटी करते हुए पाया, लेकिन जांच एजेंसी मेडॉल का कार्यालय […]

विज्ञापन

निरीक्षण में मेडॉल जांच केंद्र बंद मिला

अस्पताल में ब्लड बैंक खोलने की होगी व्यवस्था
रात में भी एक्सरे कक्ष खोलने का दिया निर्देश
खूंटी : डीसी सूरज कुमार ने 14 अप्रैल की देर रात सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया़ उन्होंने सभी डॉक्टरों को ड्यूटी करते हुए पाया, लेकिन जांच एजेंसी मेडॉल का कार्यालय बंद पाया. उन्होंने एजेंसी को नोटिस कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया़ मरीजों के लिए बेड पर्याप्त मिले, लेकिन अटेंडेंट के लिए व्यवस्था नहीं दिखी. कई अटेंडेंट फर्श पर सोते मिले. उन्होंने मरीजों से बातचीत की़ उन्हें मिलनेवाली सुविधाओं की जानकारी ली़ उन्होंने पाया कि प्रसव के दौरान छोटी-छोटी परेशानी आने पर सीधे रेफर कर दिया जाता है़ इसे लेकर उन्होंने सभी डॉक्टरों को अस्पताल में ही प्रसव कराने की सख्त हिदायत दी. उन्होंने मिली शिकायतों पर अविलंब सुधार लाने को कहा. अस्पताल में ब्लड बैंक खोलने, रात में भी एक्सरे करने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया.
उन्होंने जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने की बात कही.
कर्मियों से कहा कि सिर्फ हाजिरी बनाने से काम नहीं चलेगा, वे काम करें. कहा कि अब स्वास्थ्य सुविधा का हाल जानने के लिए रात में सभी सीएचसी-पीएचसी और स्वास्थ्य उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया जायेगा़ स्वास्थ्यकर्मियों के अनुपस्थित रहने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी़ मौके पर एसडीओ प्रणव कुमार पाल, सिविल सर्जन डॉ विनोद उरांव, डीएस डॉ आर प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola