बच्चों ने जाना सेंसर के उपयोग का तरीका
Updated at : 12 May 2018 3:52 AM (IST)
विज्ञापन

डीएवी खूंटी में तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन खूंटी : डीएवी खूंटी के अटल टिंकरिंग लैब में चल रही तीन दिवसीय कार्यशाला शुक्रवार को समाप्त हुई. इस दौरान बच्चों ने सेंसर के उपयोग करने के तरीके, बेसिक टूल्स की जानकारी, थ्री डी प्रिंटर के उपयोग के तरीके सहित प्रोजेक्ट के उपयोग के विभिन्न तरीकों के […]
विज्ञापन
डीएवी खूंटी में तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन
खूंटी : डीएवी खूंटी के अटल टिंकरिंग लैब में चल रही तीन दिवसीय कार्यशाला शुक्रवार को समाप्त हुई. इस दौरान बच्चों ने सेंसर के उपयोग करने के तरीके, बेसिक टूल्स की जानकारी, थ्री डी प्रिंटर के उपयोग के तरीके सहित प्रोजेक्ट के उपयोग के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी प्राप्त की. शुक्रवार को बच्चों ने एलपीजी गैस लिकेज डिकेक्टिव मॉडल, लाइन फॉलोवर किट तथा स्मार्ट एग्रीकल्चर मैनेजमेंट किट बनाया. उपकरणों के निर्माण में प्रेम मिश्रा, पवन कुमार, अमन आदित्य, प्रीति मिश्रा, प्रेरणा मिश्रा, मधु कुमारी, अदिति, सौम्या कुंडू, दीपशिखा, आदित्य पांडेय, कुंदन नाग, तथा विधान चंद्र राय ने योगदान दिया. प्रशिक्षण दिल्ली से आये एडुलिफ्ट कंपनी के राहुल कुमार ने दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य टीपी झा, शिक्षक एम गौरी शंकर, लक्ष्मी महतो, जेबी मल्लिक, धर्मवीर कुमार, सुमित कुमार व राकेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




