सितंबर तक हर घर में बिजली होगी
Updated at : 06 May 2018 5:10 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : सौभाग्य योजना के तहत जिले के हर एक घर तक बिजली पहुंचाने के कार्य को ससमय पूरा करने के उद्देश्य से शनिवार को परिषद भवन में समीक्षा बैठक हुई.अध्यक्षता करते हुए विद्युत अधीक्षण अभियंता अजीत कुमार ने कहा कि सितबंर तक हर हाल में हर घर में बिजली कनेक्शन दिया जाना है़ इसके […]
विज्ञापन
खूंटी : सौभाग्य योजना के तहत जिले के हर एक घर तक बिजली पहुंचाने के कार्य को ससमय पूरा करने के उद्देश्य से शनिवार को परिषद भवन में समीक्षा बैठक हुई.अध्यक्षता करते हुए विद्युत अधीक्षण अभियंता अजीत कुमार ने कहा कि सितबंर तक हर हाल में हर घर में बिजली कनेक्शन दिया जाना है़ इसके लिए कार्यरत सभी एजेंसी जिम्मेदारी से अपना कार्य पूरा करें.
बैठक के उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सभी घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए जिले में दो एजेंसी काम कर रही है़ जिसमें से नागार्जुन कंस्ट्रक्शन को 381 और इंडो नवीन को 200 गांव में विद्युतीकरण किया जाना है़ पहले से 188 गांव विद्युतीकृत है़ं
उन गांवों में भी छूट गये घरों का सर्वे किया जा रहा है़ वहां सभी को बिजली कनेक्शन दिया जायेगा़ उन्होंने बताया कि सौभाग्य योजना के बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है. वहीं एपीएल को 50 रुपये मासिक किस्त पर कनेक्शन दिया जा रहा है़ मौके पर विद्युत कार्यपालक अभियंता(प्रोजेक्ट) परमेश्वर उरांव, कार्यपालक अभियंता केके पासवान सहित अन्य उपस्थित थे़
50 मेगावाट बिजली की होगी जरूरत
जिले को फिलहाल 17 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की जा रही है़ सभी घरों तक बिजली पहुंचने के बाद जिले को 50 मेगावाट बिजली की आवश्यकता होगी़ इसके लिए सभी प्रखंडों में सब स्टेशन बनाये जा रहे हैं. जिसमें से कर्रा और तोरपा में जमीन नहीं मिलने के कारण काम शुरू नहीं हो सका है़ अन्य जगहों पर काम जारी है़ खूंटी को तमाड़ और कामडरा ग्रिड से जोड़ा जा रहा है़ इसका काम भी तेजी से हो रहा है़ विद्युत अधीक्षण अभियंता ने बताया कि तमाड़ ग्रिड से जोड़ने के दौरान कुछ जगहों पर परेशानी आ रही है़ उनका समाधान कर लिया जायेगा़ उन्होंने बताया कि जिले में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए हर प्रखंड में आउटसोर्सिंग से नौ-दस कर्मी रखे जायेंगे़ इसके अलावा तीन ऑपरेटर और तीन खलासी भी रखे जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




