सीएम पहुंचे नीलकंठ के गांव, केक काट कर मनाया जन्मदिन
Updated at : 04 May 2018 4:22 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : संसदीय कार्य मंत्री सह ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा के नवविवाहित भाई अमर सिंह मुंडा और उनकी पत्नी को शुभकामनाएं देने के लिए गुरुवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास उनके गांव जामटोली पहुंचे. अमर सिंह मुंडा की शादी 27 अप्रैल को हुई थी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जामटोली में ही अपना जन्मदिन […]
विज्ञापन
खूंटी : संसदीय कार्य मंत्री सह ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा के नवविवाहित भाई अमर सिंह मुंडा और उनकी पत्नी को शुभकामनाएं देने के लिए गुरुवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास उनके गांव जामटोली पहुंचे. अमर सिंह मुंडा की शादी 27 अप्रैल को हुई थी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जामटोली में ही अपना जन्मदिन भी मनाया़ भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उन्होंने केक काटा़
सीएम के पुत्र ने पहाड़ी मंदिर में की पूजा
भाजपा के मीडिया प्रभारी संजय जायसवाल ने मुख्यमंत्री का जन्मदिन बच्चों के बीच केक काट कर मनाया. वहीं दूसरी तरफ श्री दास के पुत्र ललित दास के साथ श्री जायसवाल ने पहाड़ी मंदिर में पूजा अर्चना की और फल, मिठाई का वितरण किया. ललित ने अपनी संस्था समर्पण की ओर से बच्चों के बीच पठन सामग्री का वितरण भी किया.
रघुवर व मुंडा ने एक दूसरे को दी बधाई
दूसरी तरफ, भाजपा के प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने एक-दूसरे को जन्मदिन की बधाई दी. बैठक में उपस्थित नेताओं ने भी मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री को बधाई देकर लंबी आयु की कामना की. इनके अलावा नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन व गवर्नर द्रौपदी मुर्मू ने भी बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




