डॉ सुभाष मुखोपाध्याय को जिला प्रशासन व राज्य सरकार सम्मानित करें

Updated at : 02 May 2018 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
डॉ सुभाष मुखोपाध्याय को जिला प्रशासन व राज्य सरकार सम्मानित करें

हजारीबाग : केंद्र सरकार के ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम को लेकर सोमवार को जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भारत दिवस कटकमदाग प्रखंड स्थित ढेंगुरा पंचायत स्थित सिरसी गांव में मनाया गया. उद्घाटन स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, सदर विधायक मनीष जायसवाल, डीसी रविशंकर शुक्ला, सीएस विजय शंकर दास ने संयुक्त […]

विज्ञापन
हजारीबाग : केंद्र सरकार के ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम को लेकर सोमवार को जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भारत दिवस कटकमदाग प्रखंड स्थित ढेंगुरा पंचायत स्थित सिरसी गांव में मनाया गया. उद्घाटन स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, सदर विधायक मनीष जायसवाल, डीसी रविशंकर शुक्ला, सीएस विजय शंकर दास ने संयुक्त रूप से किया.
मौके पर मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि एक अद्भुत शक्ति है. उन्हीं की सोच है कि पूरे देश में कई दलित गांवों में आज ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयुष्मान भारत दिवस मनाया जा रहा है. आयुष्मान का मतलब चिरंजीवी, निरोगी होने का आशीर्वाद है. कार्यक्रम का उद्देश्य देश के 72 हजार से कम वार्षिक आय वाले लोगों को निरोग रखने के लिए पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कराने की योजना है. कार्यक्रम को लेकर पंचायत स्तर तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.
यह बीमा कैशलेस होगी. कहा कि करीब 57 लाख परिवार को इस योजना का लाभ पंहुचाने का लक्ष्य रखा गया है. मंत्री ने यह कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवा में सुधार हो रहा है. हजारीबाग में मेडिकल कॉलेज तेजी से बन रहे है. कहा कि इस वित्तीय वर्ष से मेडिकल की पढ़ाई शुरू की जायेगी. ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सकों के कमी को पूर्ति करने के लिए यहां मिनी डॉक्टर की पढ़ाई शुरू होगी. चिकित्सकों की बहाली बड़े पैमाने पर की जा रही है. सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि आयुष्मान भारत नरेंद्र मोदी का देश की जनता के प्रति सेवा की एक सोच है. सामाजिक असंतुलन को समाप्त कर देश में सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने में प्रभावी साबित होगा. योजना के तहत गरीबों को पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी. सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए योजनाओं में आपके और योजना के बीच मध्यस्तता करनेवाले बिचौलियों से सावधान रहें.सरकारी पदाधिकारी, कर्मचारी, सांसद, विधायक, जिला परिषद सदस्य, मुखिया, वार्ड सदस्य समेत अपने जागरूक जनप्रतिनिधि का सहयोग लें. विधायक ने लोगों से जल संरक्षण करने की अपील की.
डीसी रविशंकर शुक्ला ने कहा कि पहले बीपीएल सूची में शामिल लोगों को ही स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल रहा था, लेकिन अब 72 हजार से कम सालाना आय वाले को भी बीमारी के इलाज के लिए पांच लाख तक की सहायता सरकार देगी. कहा कि उसे अक्तूबर से शुरू किया जायेगा. कार्यक्रम के दौरान दर्जनों लोगों को अतिथियों के हाथों प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन व एलइडी बल्ब सौंपा गया. कार्यक्रम के दौरान जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई स्टाल के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का साकारात्मक पहल की गयी. समर्पण संस्था द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को जागरूक किया.
सिविल सर्जन डॉ विजय शंकर दास ने कहा कि कार्यक्रम में तहत दो वर्ष के कम आयु के बच्चों के लिए विभाग द्वारा विशेष टीकाकरण कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जांच शिविर का आयोजन पंचायत स्तर पर एएनएम द्वारा किया जा रहा है. भाजपा जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप, जिप सदस्य प्रियंका कुमारी, प्रमुख अशोक यादव, इंद्र नारायण कुशवाहा, कवींद्र यादव, मुखिया धीरज कुमार, मंजु मिश्रा, बादशाह राम, अजय साहू, विजय कुमार, रंजन चौधरी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार, संजय राणा, बबलू पासवान, नवराज राम, धर्मेंद्र सिंह, किशोर सावंत, अजय राणा समेत स्वास्थ्य विभाग की प्रतिमा कुमारी, अखिलेश कुमार समेत दर्जनों सहिया व स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola