मिल्क रूट के रूप में विकसित होगा सिल्ली

Updated at : 25 Apr 2018 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
मिल्क रूट के रूप में विकसित होगा सिल्ली

कृषि परिसंपत्ति वितरण समारोह में मंत्री रणधीर सिंह ने कहा छह करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण किया गया सिल्ली : राज्य कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने, इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है. किसानों के लिए योजनाएं चलायी जा रही है. उन्हें संसाधन मुहैया कराया जा रहा है. सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम […]

विज्ञापन
कृषि परिसंपत्ति वितरण समारोह में मंत्री रणधीर सिंह ने कहा
छह करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण किया गया
सिल्ली : राज्य कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने, इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है. किसानों के लिए योजनाएं चलायी जा रही है. उन्हें संसाधन मुहैया कराया जा रहा है.
सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से किसानों को उनके ही इलाके में योजनाओं का लाभ घर बैठे मिल रहा है. यह बातें कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कही. वे मंगलवार को सिल्ली स्टेडियम परिसर में ग्राम स्वराज योजना के तहत आयोजित कृषि परिसंपत्ति वितरण समारोह में बोल रहे थे.
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सिल्ली को मिल्क रूट के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है. श्वेत क्रांति योजना में सिल्ली का इलाका दुग्ध उत्पादन का हब बनेगा. सिल्ली, सोनाहातू व राहे में एक-एक कोल्ड स्टोरेज के अलावे सिल्ली में एक वृहद क्षमता वाले कोल्ड स्टोरेज के निर्माण की विभागीय स्वीकृति दे दी गयी है.
मंत्री ने सिल्ली, सोनाहातू व राहे के लिए सिंगल विंडो सेंटर का अॉनलाइन उद्घाटन किया. साथ ही उक्त तीनों प्रखंडों के 15 लैंपस में एक सौ मीट्रिक टन क्षमता की गोदाम का निर्माण तथा वेद व्यास आवास निर्माण योजना का भी शिलान्यास किया. समारोह के दौरान छह करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola